Weekly Horoscope (21st April to 27th April): इन 5 राशियों के लिए गुड लक लेकर आएगा ये नया सप्ताह

Weekly Rashifal 2024: ग्रहों की चाल और स्थिति में बदलाव का शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आप अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी सारी जानकारियां पहले ही प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा इस हफ्ते आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत से ही आपको अपने पैसों और समय का प्रबंध करके चलना होगा। मुमकिन है इस दौरान आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। इसके अलावा खर्चों में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस समय आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, साथ ही महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो कमजोर इम्यूनिटी के कारण छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार

Saptahik Rashifal 21st April to 27th April 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, साथ ही आपके गृहस्थ जीवन की गाड़ी भी सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं बहुत ही लाभदायक रहेगी। आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप बहुत ही सोच समझकर खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। किसी घरेलू मुद्दे पर घर के बड़ों के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आपको मुलाकात करने और रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी। ऐसे में आपको लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती है लेकिन बावजूद इसके आपका कोई भी काम रूकेगा नहीं और आपके सभी काम योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। यदि हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो इस दौरान आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। व्यापार विस्तार की योजना भी सफल होती नजर आ रही है। यदि आप निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अच्छी रहेगी। हालांकि आपको परिजनों को पर्याप्त समय देने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपनों की खुशियों का ख्याल रखना होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इस दौरान सेहत को नजरअंदाज करना पर भारी पड़ेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:38
शुभ दिन:गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। यदि आप अपने फैसले समझदारी से लेंगे तो आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर पाएंगे। यदि आप कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह मशवरा जरूर कर लेना चाहिए। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी बढ़ने की भी संभावना है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी कई चक्कर लगाने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह के लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आप सही आर्थिक योजना के अनुसार चलेंगे तो आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं घेर सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लें, साथ ही आप कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही कठिन रहने वाला है। आपकी साझेदारी टूट भी सकती है। इस दौरान आपको वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने उच्च अधिकारियों की किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो काफी हद तक आपका आर्थिक बोझ कम हो सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। अपनों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें, क्योंकि इस समय उन्हें आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:27
शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। वहीं अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो यह सात दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से हो सकते हैं। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। अगर आप आय का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो मुमकिन इस दौरान आपको सफलता मिले। नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में अपनी महत्वपूर्ण फाइल बहुत ही संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम होने की संभावना है। इससे आपके किसी कार्य में बाधा भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक खाली पेट रहने से बचना होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातक अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको कुछ नया सीखने सिखाने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल का संकेत मिल रहा है। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है, साथ ही आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको धार्मिक यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा समर्थन भी मिलेगा। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में इस दौरान आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मुमकिन है इस दौरान आप किसी नई परियोजना पर काम भी शुरू करें। नौकरीपेशा जातकों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की होने का संकेत मिल रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस दौरान आपकी डेट काफी यादगार रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुड लक लेकर आएगा। इस दौरान आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस अवधि में यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होगा और आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। इस अवधि में आपको उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप नया मकान, वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप सामाजिक क्षेत्र में कार्यत हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान यदि आप काम के सिलसिले में कोई यात्रा करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो इस परेशानी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की कोई डील अगर अटकी हुई है तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, साथ ही आपको आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस अवधि में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती अन्यथा आपको कुछ अनचाही परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी कदम ना उठाएं। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने के लिए आपको बहुत ही सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। अपने परिजनों की भावनाओं को अनदेखा ना करें। सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:चमकीला सफेद
शुभ अंक:31
शुभ दिन:रविवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 21, 2024, 13:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion