Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन, वृश्चिक, मकर राशि की किस्मत का सितारा रहेगा इस हफ्ते बुलंद
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसे मिलेगा मनचाहा परिणाम और किसके जीवन में आएगी मुश्किलें।
लकी राशियां
मिथुन: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे के लिए अपने फैसले समझदारी से लेने होंगे।

वृश्चिक: नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। इस अवधि में आपके रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। इस अवधि में आपका शारीरिक स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, साथ ही आपको मानसिक चिताओं से भी छुटकारा मिलेगा।
मकर: यह सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों को आप पर्याप्त समय देंगे। इस दौरान आप किसी शुभ कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं। यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी।
अनलकी राशियां
सिंह: राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही कठिन रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कुछ नया करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। जीवनसाथी का कमजोर स्वास्थ्य आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। निजी और पेशेवर जीवन में चल रही उथल-पुथल के कारण इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या: साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं और आपकी साझेदारी टूट भी सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की आवश्यकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही चलें। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके अपने आप से दूर हो सकते हैं।
मीन: काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपको परेशान कर सकता है। काम का बढ़ता हुआ दबाव आपको काफी बोझिल महसूस करा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने व्यावसायिक फैसले स्वयं ही सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों की बातों में आने से बचें। घर के सदस्य आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आपका लापरवाह रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य काफी कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
