Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Weekly Horoscope (21st Jan to 27th Jan): सिंह राशि वालों को होगा इस हफ्ते बड़ा आर्थिक फायदा
अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपसे कोई गलती हुई है तो आप उसे स्वयं ही सबके सामने खुले दिल से स्वीकार कर लें अन्यथा आपका राज उजागर होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। यदि आप इसी प्रकार खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। खुद पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव डालने से बचें। सप्ताह के अंत में आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवन में मची उथल-पुथल के कारण इस अवधि में मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान दें। हो सके तो कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं। परिजनों और दोस्तों के साथ भी आप अधिक समय बिताएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान कोई पुराना मामला उभरने की संभावना है। ऐसे में परिजनों के बीच की एकता भंग हो सकती है। यदि आप घर के बड़े सदस्य हैं तो आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह सात दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करें। निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके करियर में वृद्धि संभव है। हालांकि इस दौरान आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारियों से आपको काम से जुड़ी कोई बात करनी है तो आप खुले दिल से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप निवेश आदि भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक ना रहे। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। जल्दबाजी में आप कोई भी कदम ना उठाएं तो बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो यह समय आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी वाणी का भी ध्यान रखें तभी आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा, साथ ही आपके व्यवहार की आलोचना भी हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। हो सकता है आप जल्दबाजी में कुछ फैसले भी ले लें। ऐसे में भविष्य में यह आपके लिए मुसीबत की वजह बनेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ दिन: मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
ग्रहों की शुभ स्थिति इस अवधि में आपका बड़ा आर्थिक फायदा करा सकती है। ऐसे में आप अपनी परेशानियों से उबरने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपके प्रिय को क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
परिजनों के साथ यह सप्ताह बहुत ही आनंद में गुजरेगा। इस हफ्ते आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपके बीच की दूरियों को कम कर सकता है। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर अपने निर्णय लेने की आवश्यकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज ना करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या बढ़ सकती है। आपको खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ग्रहों की बदली हुई चाल का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप कड़ी मेहनत करेंगे और आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा परिणाम भी जल्द ही प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को इस हफ्ते कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों की उन्नति होगी। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी ना होने दें। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर फोकस करें। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन: मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। अपने किसी निर्णय को लेकर आप परिजनों को समझाने में असफल रहेंगे। बेहतर होगा धैर्यवान रहें। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। यदि किसी कठिन विषय को समझने में आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो इस हफ्ते आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में इस हफ्ते कोई बड़ी बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यवसायिक फैसले लेने में आपको कठिनाई महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने सभी काम समय पूरे करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आपकी मेहनत से कमाया हुआ धन आसानी से हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू पाने का प्रयास करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस हफ्ते मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पार्टनर के साथ आप टकराव से बचें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरेगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ दिन:सोमवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। इस हफ्ते आपके अंदर जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम दुगनी तेजी से पूरी करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए आपको बॉस की तारीफे भी मिलेंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार की आपकी योजना भी आगे बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। भविष्य में आप बिना सोचे समझे कोई भी कार्य ना करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका मजाकिया स्वभाव आपके घर के माहौल को और भी कुछ खुशनुमा बना देगा। इस दौरान घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आप जल्दबाजी ना करें। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। व्यापारियों को अचानक कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड कुछ कम रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। हो सकता है आपको अपने प्रयासों में सफलता ना मिले, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











