Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (21st to 27th January): इन 3 राशि वालों के लिए बेहद कठिन रहेगा ये सप्ताह
यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसका नई चुनौतियों से सामना होगा।
लकी राशियां
मिथुन: नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका वेतन बढ़ सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। रिश्तों में सुधार लाने के लिए इस अवधि में आप भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में सफलता मिले। आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप समझदारी से कम लेंगे तो निश्चितरूप से उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम होगी। इस अवधि में आप स्वयं बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। इस दौरान आपको कुछ अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ: इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की संभावना है। इस दौरान आपको अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। अपनों के साथ यह समय आनंद में गुजरगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
अनलकी राशियां
वृषभ: वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय काफी कठिन रहने की संभावना है।
तुला: इससे अवधि में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप चाहकर भी अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। मुमकिन है आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़े। अपने गुस्सेल स्वभाव के लिए आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है।
मीन: मीन राशि वालों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से यदि आप बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है इस हफ्ते आपको सफलता ना मिले। आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है। एकाग्रता की कमी रहेगी। आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
