Weekly Horoscope (21st to 27th July): मिथुन, कर्क, कन्या सहित इन 2 राशियों के जीवन में आएगी शुभता

Weekly Horoscope: ग्रहों की स्थिति और चाल हर रोज बदलती है। ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों के जीवन पर पड़ता है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। पैसों से जुड़ा लेने जल्दबाजी में ना करें। आपको सही आर्थिक योजना की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर इस अवधि में आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ख्याल रखेंगे तो बेहतर होगा। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। गलतफहमी बढ़ सकती है। आपको शांति और समझदारी से काम लेना होगा। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार

Saptahik Rashifal 21st July to 27th July 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कमजोर स्वास्थ्य का असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आप अपने जरूरी कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। आप सारी चिताओं को भूलकर अपनी सेहत पर ध्यान दें। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। बजट से अधिक खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ बढ़िया ऑफर्स मिल सकते हैं, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के सदस्यों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इससे दौरान आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाले हैं। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐसे में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लें। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ दिन:मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया होगी। इस दौरान आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी। आप व्यर्थ की बातों को छोड़कर अपने जरूरी काम पर ध्यान देंगे। चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आप पूरी सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे। व्यापारियों को इस अवधि में मनचाहा मुनाफा हो सकता है। हालांकि आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है इस दौरान आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे जाएं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आपके बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आए के नए स्रोत भी बनेंगे। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकराव हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापारियों को अपना निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। विशेष रूप से अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अपनों के साथ सलाह मशवरा जरूर करें। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस अवधि में आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

परिजनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपको घर के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी और आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी लेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही इस्तेमाल करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:7
शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। संतान के करियर से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। यदि घर में कोई अविवाहित सदस्य है और उनके विवाह में बाधा आ रही है तो इस दौरान इस समस्या का समाधान हो सकता है। उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव भी आएगा। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप रोजाना मेडिटेशन करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:49
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगी। काम और निजी जीवन की समस्याओं को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक एक साथ कई चुनौतियों का सामना करने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थितियों में आपको खुद पर काबू रखना होगा अन्यथा आपकी कठोर वाणी के कारण आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी क्षमता से अधिक काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो इसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करते समय जल्दबाजी से बचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ दिन:शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आएगा। इस दौरान आपके बिगड़े हुए कार्य अचानक बनते जाएंगे। ऐसे में आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौट आएगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि लंबे समय से आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा अच्छा लाभ देगी। बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको मुलाकात करने की कोई मौके मिलेंगे। आप खुलकर एक दूसरे के सामने अपनी मन की बात भी साझा करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:26
शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो आपकी यह योजना भी सफल होगी। यदि आप पहले से ही नौकरी या व्यापार कर रहे हैं तो आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप इन अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। काम को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। ऐसे में आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात अपनों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। इससे आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए यदि आप मेहनत कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती, टीवी मोबाइल में अपना समय नष्ट करने की जगह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपको कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। इस दौरान आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में आप पैसों से जुड़े काम सोच समझकर करें। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने साथी के मन की बात जानने का मौका मिलेगा। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ दिन:पीला

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। खासतौर पर इस राशि की कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय कठिन रहने वाला है। आपको घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की रखरखाव की चीजों पर आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और आपके मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस अवधि में आपकी मुलाकात आपके लाइफ पार्टनर से हो सकती है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ दिन:गुरुवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, July 20, 2024, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion