Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के इस हफ्ते खुलेंगे भाग्य
जुलाई का यह अंतिम सप्ताह किन राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शानदार और किन्हें बरतनी होगी कुछ जरूरी सावधानियां। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते की 3 लकी और 3 अनलकी राशियों के बारे में।
लकी राशियां
मिथुन: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस दौरान आप ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अच्छी सेहत का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस दौरान आप सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।

कन्या: रिश्तों के लिहाज यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपके बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा।
धनु: लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। आपके साथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
अनलकी राशियां
मेष: पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। काम का बोझ महसूस हो सकता है। ऐसे में आप काफी चिड़चिड़े हो सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती है। ऐसे में यह आपके तनाव की वजह बनेगा। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे और इसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
वृषभ: यह सप्ताह आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य पैसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। खराब सेहत की वजह से आप ठीक से अपने काम का ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके कई कार्य इस दौरान अधूरे ही रह जाएंगे। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है।
वृश्चिक: निजी हो या पेशेवर जीवन आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से होगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। अपने सामर्थ्य से अधिक काम करने की गलती ना करें नहीं तो इसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा, साथ सेहत में भी भारी गिरावट आ सकती है। व्यापारियों को इस समय बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। अपने व्यवसायिक फैसले आप स्वयं ही सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
