Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी
इस हफ्ते ग्रहों की चाल और स्थिति बदलने के कारण सभी 12 राशियों के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी और किसके लिए नई चुनौतियां खड़ी हो सकती है।
लकी राशियां
वृषभ: आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपको सच्चे प्रेम का एहसास होगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा।

मिथुन: इस अवधि में आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का माहौल देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप अपनों को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। इस दौरान आप अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। रिश्तो में दूरियां कम हो सकती है। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
अनलकी राशियां
मेष: कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपकी थकान और तनाव भी बढ़ा देगा। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। इसके अलावा आप पर नकारात्मकता भी हावी हो सकती है। मन में कई तरह के गलत विचार आएंगे। आपको इस तरह की बातें सोचकर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप योजना बनाकर अपने काम पूरे करने का प्रयास करें, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
सिंह: किसी बनते हुए काम के अचानक बिगड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है जिसके कारण आपके हाथ काफी निराशा लगेगी। जीवन में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
तुला: इस अवधि में कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं और आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ होने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
