Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Weekly Horoscope (22nd to 28th September): इस हफ्ते बन रहा है भद्र राजयोग, इन्हें होगा बड़ा लाभ
इस हफ्ते बुध देव अपनी मुलत्रिकोण राशि कन्या में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में बुध देव के इस राशि परिवर्तन से भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग पंच महापुरुष राजयोग में से एक है। तो आइए जानते हैं यह नया सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं और काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी परेशानी दूर होगी। एक बार फिर आपकी वापसी हो सकती है। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप निवेश आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इस दौरान आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही धमाकेदार होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। इस दौरान आप घर पर पूजा पाठ, हवन आदि भी करवा सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि पैसों की कमी की वजह से कोई काम रुका है तो उसके भी पूरे होने की प्रबल संभावना है। इस राशि के सिंगल जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ दिन:गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ समय से आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो यह सप्ताह आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। यानी आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में आपको कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। वैवाहिक जीवन पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसे और करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों की इस अवधि में काफी शानदार वापसी होगी। आप अपना काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अपने मन पसंद कार्य को करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। हालांकि आपका नुकसान भी नहीं होगा। परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। इस दौरान घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी यदि कोई चिंता है तो इस अवधि में उसके दूर होने की संभावना है। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:40
शुभ दिन: गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी या व्यापार कर रहे हैं तो इस अवधि में कुछ अनुभवी लोगों की ओर से आपको काम से जुड़े अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें नजरअंदाज ना करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में परेशानियां बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहने वाली है। आप सेहत का भी ख्याल रखें। रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:36
शुभ दिन: मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो इस अवधि में आपको राहत मिल सकती है। हालांकि आपको हेल्दी डाइट के साथ अपनी जीवनशैली में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काफी पॉजिटिव और सपोर्टिव रहना होगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। हो सकता है आपको कुछ अतिरिक्त कार्य मिले। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचना होगा। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ दिन: शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
करियर में उन्नति होगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रही है तो आपको कुछ समय के लिए अपनी योजना स्थगित करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी पर अपना विश्वास और बढ़ाने की जरूरत है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। सेहतमंद रहने के लिए अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ दिन: बुधवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। हफ्ते की शुरुआत में ही काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आपका काम सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे और आपको अपनों का भी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में बड़ा सुधार आएगा और आपकी चिंता दूर होगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए समय उचित है। सप्ताह के अंत में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन: सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पेशेवर जीवन में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा काम का बोझ भी कुछ अधिक रहने की संभावना है। यदि आप योजना के अनुसार अपने काम पूरे करेंगे तो आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बच सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:28
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपको अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। काम के सिलसिले में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत के साथ आपको खिलवाड़ करने से बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप लापरवाही ना करें। दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आपकी आदत इस दौरान आपको मुश्किल में डाल सकती है। कोई ऐसा जिस पर आप काफी विश्वास करते हैं वे आपको धोखा दे सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। बड़ा खर्च करने के लिए यह समय उचित नहीं है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ दिन: सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें। इस अवधि में आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। हो सके तो माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इसके अलावा बच्चों पर भी आपको ध्यान देना होगा। करियर-कारोबार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। इस दौरान आपकी एक गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका नुकसान होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। दोस्तों के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। आपकी किसी परेशानी को दूर करने में उनकी मदद भी मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। अगर आपका प्रमोशन रुका है तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जो जातक नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापारियों को अतीत में किए हुए निवेश से दुगना फायदा होगा। इस अवधि में आपके कारोबार में बढ़ते देखने को मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनों के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको थोड़ा सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपको इससे छुटकारा मिलेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सात दिन प्यार रोमांस से भरे रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











