Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा मनचाहा फल, इन्हें होगा नुकसान
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियां रहेगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां

मेष: आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। करियर में तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। रिश्तों में सुधार आएगा और अपनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत सफल होगी। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आप किसी अच्छे कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मिथुन: काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आपको नई अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का समर्थन मिलेगा। माता-पिता की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत पर आप अधिक ध्यान देंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
अनलकी राशियां
तुला: पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपका भारी नुकसान करा सकता है। वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप एक दूसरे को जितना अधिक समय देंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें। खासतौर पर खाने पीने पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मकर: इस अवधि में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ेगी। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहेगा। आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा।
कुंभ: रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। करियर कारोबार से जुड़ी चिंता बढ़ेगी। आपको सकारात्मक रहना होगा। आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। तनाव के कारण इस अवधि में अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications