Weekly Horoscope (April 23 to April 29): कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, इस हफ्ते ये राशियां भी रह

अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते में होने वाली सारी छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप आने वाले सात दिनों की योजनाएं भी पहले ही बना सकते हैं।

तो आइए देखते हैं यह नया सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसका नई चुनौतियों से होगा सामना।

Saptahik Rashifal 23rd April To 29th April Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
गृहस्थ जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको किसी से उधार भी लेना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार में उन्नति होगी। इस अवधि में आपको कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने की संभावना है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए ठीक रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही चलें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से इस अवधि में आपको कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो सकती है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। इस अवधि में आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप इसी तरह सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अगर आप प्रेम अविवाहित हैं विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार में देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको छोटी-छोटी बातों पर भी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी और आस पास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आप चाहकर भी ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:24
शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार रहेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस हफ्ते आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होगी। आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपके प्रयास सफल होने की संभावना है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और पैसों की कमी की वजह से अटके हुए आपके काम भी पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के साथ आप रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन: शुक्रवार

Saptahik Rashifal 23rd April To 29th April Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। इस दौरान आप बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी कार्य तय समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा और आपके कारोबार में बढ़त हो सकती है। इस दौरान आपको मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की संभावना है। आपको नए अधिकारों के साथ उच्च पद की प्राप्ति हो सकती हैं। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। इस अवधि में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों को लेकर इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव भी काफी बढ़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बनाएंगे। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। इस दौरान घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़ेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो अवधि में उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। उनकी कड़वी बातें आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर लंबे समय से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ रही है तो इस हफ्ते आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च न करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। सेहत में सुधार आएगा। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:11
शुभ दिन: सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 23, 2023, 11:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion