Weekly Horoscope (23rd to 29th June): वृषभ, तुला, कुंभ राशि को इस हफ्ते करियर-कारोबार में होगा नुकसान

जून का आखिरी सप्ताह सभी राशि वालों के लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दौरान कई बड़े ग्रह अपना घर बदलने वाले हैं। ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

फाइनेंशियल प्लानिंग करने के लिए यह समय अनुकूल है। यदि आप अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलना चाहते हैं तो पैसों के मामले में आपको बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से लॉ, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन: मंगलवार

Saptahik Rashifal 23rd June to 29th June 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। यदि आपके विचार आपस में नहीं मिलते हों तो आपको समझदारी से बात को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। वाद विवाद से आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सुझावों को नजरअंदाज ना करें। वाद विवाद की स्थिति से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आए का रुका हुआ कोई स्रोत दोबारा शुरू होने की संभावना है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपको सिर दर्द, बुखार बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस दौरान कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन आपको उनके हल भी आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में आप ज्यादा चिंता करने से बचें और सकारात्मक रहें। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। करियर कारोबार से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें। आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। सेहतमंद रहने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपनी गतिविधियों और योजनाओं को गुप्त रखने की कोशिश करें। ज्यादा इधर उधर बात करने से बचें नहीं तो आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। इस हफ्ते आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। जीवनसाथी के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। इस दौरान आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि किसी कारणवश आपकी तरक्की रुकी हुई है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। कामकाज में व्यस्त रहने के बावजूद आप परिवार को पर्याप्त समय देंगे। ऐसे में आपका तनाव काफी हद तक कम होगा। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। अपनी सेहत को प्राथमिकता देना आपके लिए जरूरी है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:52
शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जिनका नतीजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें और अपने काम पर ध्यान दें। आपको अपने व्यावसायिक निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेने की जरूरत है। यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो एकाग्रता की कमी के कारण आप ठीक से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि आप ऐसे ही लापरवाही करेंगे तो इसका असर आपके परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। आपको काफी सुस्ती भी महसूस होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

लोगों पर आसानी से विश्वास करने से बचें अन्यथा इस दौरान आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। हफ्ते की शुरुआत में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। व्यापारियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। ध्यान रहे परिश्रम से ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

हफ्ते की शुरुआत में आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है, लेकिन यह किसी सही काम के लिए होगा, इसलिए आपको बेवजह चिंता करने की जरूरत नहीं है। काम के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई व्यावसायिक निर्णय लेने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों का वेतन बढ़ेगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। लव लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रास्ते में आ रही है रुकावट दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह के लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:37
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। ऐसे में आपकी तरक्की का रास्ता जल्द खुलेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों के साथ मिलकर आप समय पर अपना काम पूरा करेंगे। व्यापारी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसायिक स्थिति में सुधार भी आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा परिश्रम करने की वजह से इस दौरान अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:41
शुभ दिन:रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। आपको रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातक अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा पुराने गिले शिकवो को आप अपने आज पर हावी ना होने दें। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:17
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखें नहीं तो आपके करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आपको अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखने की जरूरत है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को समय का पूरा ध्यान रखना होगा। यदि उच्च अधिकारी आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। मर्यादित रहकर आप अपने रिश्ते की मधुरता को बनाए रख सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है, लेकिन आपका काम चलता रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे आपकी परेशानी और भी बढ़ जाए। व्यापारी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही विशेष रहने वाला है। उच्च अधिकारियों के साथ आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। ऐसे में जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भी आपको मिले।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ दिन: सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 23, 2024, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion