Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? असली मतलब जानकर होगी हैरानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs (23 to 29 June): मिथुन, सिंह और धनु राशि को कार्यक्षेत्र में होगा बड़ा लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। ऐसे में उनकी स्थिति और चाल का शुभ अशुभ प्रभाव हर राशि वाले पर पड़ता है। इस हफ्ते कुछ महत्वपूर्ण ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी राशि रहेगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां
मिथुन: आपके सारे काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और आप तनावमुक्त रहेंगे। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों के साथ यह सात दिन बहुत ही अच्छे गुजरेंगे। यदि किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच सब कुछ ठीक हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद आप जीवनसाथी के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे।

सिंह: यह सप्ताह आपके लिए नई अवसरों से भरा रहेगा। आपकी निजी और पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी असफलता को सफलता में बदलने में कामयाब रहेंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिलेगा।
धनु: अगर आप व्यापारी हैं तो मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। खासतौर पर आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर आप विवाहित है तो आपको मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है।
अनलकी राशियां
वृषभ: वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपका नुकसान हो सकता है। कामकाज का दबाव और व्यस्त दिनचर्या के कारण आपकी सेहत में गिरावट आएगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। एकाग्रता की कमी के कारण आप ठीक से अपनी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इस दौरान आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
तुला: आपका सामना कुछ स्वार्थी लोगों से हो सकता है। ऐसे में वे आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से संभलकर रहें। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आएगी। अनावश्यक खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
कुंभ: अपनी फिसली हुई जुबान के कारण इस दौरान आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपके रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। यदि आपने किसी नए व्यापार की शुरुआत की है तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। जल्द लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को समय पर अपने काम पूरे करने होंगे। इस दौरान की हुई मेहनत आपकी तरक्की तय करेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
