Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा मनचाहा परिणाम
यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसका नई चुनौतियों से सामना होगा।
लकी राशियां
वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी करेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा।

वृश्चिक: इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि कुछ समय से आप अपनी निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
मकर: आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका जीवन एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इससे हफ्ते आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
अनलकी राशियां
कर्क: आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही कठिन रहने वाला है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। सप्ताह के मध्य में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस हो सकती है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
तुला: यदि काम से जुड़े प्रयास में आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप काफी सुस्त और बोझिल महसूस करेंगे। बढ़ता हुआ काम का दबाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप योजनाबद्ध तरीके से काम करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप आर्थिक लेनदेन करने से भी बचें।
मीन: आपको कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। खराब दिनचर्या के कारण इस दौरान अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
