Weekly Horoscope (24th Mar to 30th Mar): बेहद शानदार रहेगा इन 5 राशि वालों के लिए ये सप्ताह

इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण सभी 12 राशियों के जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी, वहीं कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके सामना नई चुनौतियों से होगा। आइए जानते हैं आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। इस अवधि में आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस दौरान आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। संतान की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं और अपने साथी की तलाश कर रहे हैं तो मुमकिन है आपकी मुलाकात आपके पार्टनर से हो जाए। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:26
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal 24th March to 30th March 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप काम से जुड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए कारोबार में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। हो सकता है आप छोटी दूरी की यात्रा भी करें। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस दौरान उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में यह आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:40
शुभ दिन:गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार पर पड़ेगा। इस दौरान आपको बेवजह क्रोध आ सकता है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने की भी संभावना है। मुमकिन है आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करें। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम ना उठाने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपको उनकी सलाह अनुसार चलने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ग्रहों की शुभ स्थिति आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को में किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप आय का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आप ठीक से बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही ना करें अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर बदलाव का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर भी हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनों की भावनाओं का आदर करें। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप समय बिताने का प्रयास करें। आप उनकी खुशियों और जरूरतों का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। मुमकिन है बॉस आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर आपकी तरक्की का भी फैसला लें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में उनकी दवाइयों और डॉक्टर पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ दिन:बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरी हो या व्यापार मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आप किसी भी तरह का विलंब ना करें तो बेहतर होगा। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आएगी। घर के किसी भी सदस्य के साथ गलत व्यवहार करने से बचें। अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में निरसता रहेगी। किसी कारणवश पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात नहीं हो पाएगी। ऐसे में आप काफी बेचैन रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आएगा। इस अवधि में आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो हो सकता है आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आए। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लिए आय का अतिरिक्त स्रोत बनने की प्रबल संभावना है। अगर आप नया घर, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इसके अलावा आप किसी लाभदायक योजना से जुड़ सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने पार्टनर के साथ टकराव से भी बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सप्ताह के अंत में आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:33
शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। कपड़े, खाने पीने की चीजें, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको बड़ी राहत मिलेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिलने के कारण आप काफी उदास और उबाऊ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े फायदे के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा झगड़े झंझट की जगह आप शांति और समझदारी से अपने बीच के मसले को सुलझाने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ दिन:रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अपने समय और पैसों दोनों का सही प्रबंधन करने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार अपने सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें। कोई भी काम आप टालने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि आपको इन यात्राओं से मनचाहा परिणाम भी मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। खासतौर पर बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपका सहारा बनेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, March 24, 2024, 13:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion