Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के करियर में आएगा इस हफ्ते बड़ा उछाल
ग्रहों की बदली हुई चाल का शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में इस नए हफ्ते में हर किसी के जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। बच्चों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया खबर भी मिल सकती है। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क: नौकरीपेशा लोगों की स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। ऐसे में आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी कंपनी से बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे।
अनलकी राशियां
सिंह: इस अवधि में आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपनों से सलाह मशवरा करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको समय रहते संभलने की आवश्यकता है अन्यथा आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। इस अवधि में आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
तुला: यह सप्ताह आपके लिए काफी मुश्किलों भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास बढ़ने की संभावना है। कामकाज का बोझ अधिक रहने की संभावना है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आएगी। पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचारकर लें। खासतौर पर निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है।
मीन: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में यदि आप अपने पूरे हफ्ते भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
