Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Weekly Horoscope: इस हफ्ते धन योग से इन 6 राशियों पर होगी पैसों की बरसात, करियर-कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर
इस हफ्ते मंगल देव मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं जहां चंद्रमा पहले से ही विराजमान है। ऐसे में मंगल और चंद्रमा की युति से धन योग बन रहा है।
धन योग के प्रभावशाली रहने से कुछ राशि वालों के लिए अगस्त का यह आखिरी सप्ताह बेहद सुखद रहने वाला है। करियर में तरक्की के साथ इनकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आएगा। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते और क्या कहता है आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी छोटी समस्याएं लगी रहेगी लेकिन आपको उन्हें नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। खान खान का ध्यान रखें और डॉक्टर से भी सलाह लें। करियर कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी ना करें। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। वहीं व्यापार करने वाले लोग अगर बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। इसके अलावा व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना भी आपको कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:7
शुभ दिन:रविवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपने रिश्तों को महत्व दें और जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें। इस दौरान आपकी लापरवाही के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जल्द ही आपको सारे कर्जों से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। अगर आप पार्टनरशिप में किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की आवश्यकता है। निवेश आदि करने के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। व्यापारियों को काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। रिश्तों की लिहाज से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इसका पूरा फायदा भी आपको मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़ी छात्रों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा ऐसे में इस दौरान आपके व्यापार में वृधि हो सकती है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:45
शुभ दिन:शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करने की आवश्यकता है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। इससे आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। इस दौरान आपको काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। आप खुद पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। इस अवधि में आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। हो सकता है आपको परिजनों के विरोध का सामना करना पड़े। ऐसे में आपको धैर्यवान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है आपको अपने बड़े और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। निजी जीवन की परेशानियां आपको तनाव दे सकती है। ऐसे में इसका बुरा असर आपके पेशेवर जीवन पर भी पड़ेगा। आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। हो सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएं। इस दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना करें और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको सही आर्थिक योजना की आवश्यकता है। खर्चों का लेखाजोखा ठीक से रखें और बचत पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। इस आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें। अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। अपनी मेहनत और योग्यता पर आपको भरोसा रखना होगा। जो जातक बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपकी शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल होने की संभावना है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सजग रहना होगा। कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ दिन:गुरुवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार में उन्नति होगी। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस अवधि में आप व्यवसाय आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अच्छी सेहत के लिए उचित खान पान के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सारी चिताओं को भूलकर इस समय आपको खुद पर ध्यान देना होगा। इन पलों का भरपूर आनंद उठाएं और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं इस अवधि में उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन किसी पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्या का समाधान हो सकता है। रिश्तों में सुधार आएगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:27
शुभ दिन:बुधवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आप काफी सकारात्मक रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। घर हो या कार्यक्षेत्र आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आप घर की रखरखाव की चीजों पर काफी पैसा भी खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आप हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ होगा। आप इसी तरह अपने प्रयास और मेहनत जारी रखें। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी ऐसी चीज की प्राप्ति हो सकती है जिसे पाने की आपको लंबे समय से इच्छा थी। अपनों का सहयोग और प्रेम विपरीत परिस्थितियों में भी आपका मनोबल बढ़ाएगा। विशेष रूप से माता पिता का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना होगा नहीं तो आप पर काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको लाभ कमाने का बढ़िया अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। आप छोटा मोटा निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खाने पीने में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:22
शुभ दिन:शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कुछ नए ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। यह आपके लिए बहुत ही अच्छा अवसर हो सकता है, इसलिए आप इसे भुनाने का भरपूर प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विदेश यात्रा करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आए का नया स्रोत प्राप्त होगा। यदि आप किसी नई संपत्ति, मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर होगी और अपनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ बिगाड़ सकता है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:15
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











