Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: इस हफ्ते इन राशियों पर रहेगी श्रीकृष्ण की विशेष कृपा
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs: अगस्त के इस आखिरी हफ्ते में जहां कुछ राशि वालों के जीवन में ढेर सारी खुशियां आएगी, वहीं कुछ के जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में यहां हम आपको इस हफ्ते की तीन लकी और तीन अनलकी राशियों के बारे में बताएंगे। तो आइए देखते हैं।

लकी राशियां
वृषभ: करियर- कारोबार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको कुछ अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन आमदनी में इजाफा होने की भी प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ यह समय काफी अच्छा गुजरेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखद रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
मिथुन: इस राशि के बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपका यह सपना पूरा होगा।
कर्क: काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होगी और आपकी बड़ी तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आए का नया स्रोत बनेगा। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ हो सकता है। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर की साज सजावट पर आप काफी ध्यान देंगे। इस दौरान आप कोई नई और बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं।
अनलकी राशियां
मेष: सेहत कमजोर रहेगी। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं।
कन्या: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। अपनों का व्यवहार आपको तनाव दे सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का असर आपके काम पर पड़ेगा। इस दौरान आप ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि आप लापरवाही करेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। सेहत का ध्यान रखें।
मीन: इस हफ्ते आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। हो सकता है आपके किसी कार्य में बाधा आए लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
