Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
Weekly Horoscope ( 25th February to 2nd March): इस हफ्ते इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, तंगहाली से छूटेगा पीछ
यह नया सप्ताह किन राशि वालों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसका सामना होगा नई चुनौतियों से, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार होने वाली है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। ऐसे में आपके कारोबार में बढ़त होगी, साथ ही आपको कुछ नए लोगों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। ऐसे में आप अपनों को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप काफी फुर्तीले और तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ दिन:शुक्रवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान आपका आडियल स्वभाव आपके रिश्तों पर बुरा असर डाल सकता है। खासतौर पर माता-पिता आपके रवैये से काफी दुखी रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनों का सम्मान करें और उनकी खुशियों का भी ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में अचानक जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें, साथ ही डॉक्टर से भी सलाह लें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपनेकारज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का अच्छा फल आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन:रविवार
मिथुन (मई 20 से जून 20): हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। इस दौरान आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। हालांकि आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप बासी और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दूसरों के बहकावे में ना आएं। इस समय साझेदारी में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से भी आपको बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है, साथ इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। हो सकता है आप अकेले ही रह जाएं। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। इस दौरान आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा, लेकिन आप उनसे ज्यादा अपेक्षा ना रखें। हो सकता है वे आपकी ज्यादा मदद ना कर पाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अतीत में किए हुए निवेश का उचित परिणाम मिलने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस हफ्ते खर्चों में कुछ कमी आएगी और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शनिवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। अगर आप कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं और इसके लिए अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस अवधि में आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा जल्दबाजी दिखाने से बचने की आवश्यकता है। इस दौरान भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो जाए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। कामकाज की बात कर तो नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि आपको स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपने लिए भी समय निकालें और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ दिन:बुधवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम बाद के लिए ना टालें। यदि आप मन लगाकर काम करेंगे तो आप अपने उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपकी यह परेशानी दूर होगी। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा विशेषरूप से अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको किसी पुराने बिल का भुगतान भी करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, लेकिन आप बॉस से इस विषय पर बात नहीं कर पा रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा अवसर मिलेगा। बेहतर होगा आप खुलकर अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके कुछ काम भी पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो कारोबार में आपका भारी नुकसान हो सकता है, साथ ही आपके पार्टनरशिप भी टूट सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बहार आएगी। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इस दौरान आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ दिन:रविवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण इस अवधि में आप काफी चिंतित रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप सकारात्मक रहें और अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े लोग यदि किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर भी निकल सकता है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा सोचने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): अक्सर आप दूसरों की इच्छाओं को अधिक महत्व देते हैं और अपनी खुशियों के बारे में भूल जाते हैं। बेहतर होगा आप ऐसा करने से बचें। हो सके तो स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें और कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। इस अवधि में माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय औसत रहेगा। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:8
शुभ दिन:गुरुवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ प्रतिष्ठित लोगों से भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का कोई बढ़िया अवसर आपके हाथ लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई कागजी काम अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ दिन:मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। मुमकिन है आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी मिले। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप दफ्तर की टेंशन घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। काम के साथ आपको परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना सफल होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा। इस दौरान उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ दिन:गुरुवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











