Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, सिंह और वृश्चिक राशि की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां हो जाएं सावधान
इस हफ्ते ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के कारण सभी राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव आएगा। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां है जिन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और किन के हाथ निराशा लगेगी।
लकी राशियां
मेष: करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी सकारात्मक रहेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में आपकी प्रसन्नता और बढ़ जाएगी।

सिंह: कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे।
वृश्चिक: अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
अनलकी राशियां
वृषभ: इस अवधि में आपके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो आपके लिए यह मुसीबत की वजह बन सकती है। इस दौरान आप पर उसे चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा।
तुला: खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ दिक्कतें हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आएगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
धनु: विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप ज्यादा सोचने से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। इस अवधि में वर्कलोड कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
