Weekly Horoscope (26th May to 1st June): तुला राशि की तरक्की का सपना होगा पूरा, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अगर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में आपकी योजनाओं में कुछ बाधा आएगी। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आप अधिक बचत नहीं कर पाएंगे। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत करेंगे उतनी जल्दी ही आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उनका भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। वे आपके द्वारा किए गए कार्यों की भी खूब प्रशंसा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस अवधि में आप अपने व्यावसायिक फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिल सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शुक्रवार

Saptahik Rashifal 26th May to 1st June 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुमकिन है इस दौरान आपके प्रदर्शन में कुछ गिरावट देखने को मिले। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकराव हो सकता है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो इसका असर आपकी नौकरी पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे छोटे कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें। इस दौरान कानूनी मामलों में आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए विवादास्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। इसके अलावा अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी आपको तेजी लाने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का वातावरण इस अवधि में काफी अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी फैसले अपनों से सलाह लेकर ही लेंगे। इस दौरान माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे, लेकिन आपको सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। इस समय की गई मेहनत आपकी तरक्की तय करेगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:29
शुभ दिन:मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यदि माता का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं है तो इस दौरान उनकी सेहत अच्छी रहेगी। ऐसे में आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पिता को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको उनपर काफी गर्व महसूस होगा और घर के सदस्यों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है, साथ ही काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का भी समाधान होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। खास तौर पर यदि आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ दिन:गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस अवधि में आपको सारी चिताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आपको अपनी उर्जा सही जगह पर खर्च करने की जरूरत है। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस दौरान कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। मुमकिन है आपको अपने इस फैसले का अच्छा नतीजा मिले। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। इस दौरान आपके अपने आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में नरमी लाने की कोशिश करें। बेवजह क्रोध करने की आपकी आदत आपके अपनों को आप से दूर कर सकती है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपके जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आप अपनी समस्या हर किसी को बताने से बचें। हो सकता है आपकी तकलीफ कोई समझ ना पाए। ऐसे में अधिक अपेक्षा रखना आपकी तकलीफ बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को अनचाही यात्रा करने से बचना होगा। आपकी इस यात्रा से आपका समय नष्ट होगा, साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। अपने बीच की कड़वाहट को और बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य का मामला इस अवधि में कमजोर रहेगा। आपको अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। ऐसे में घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस अवधि में आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। अगर आप अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर भी प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो आपके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए ठीक रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:42
शुभ दिन:बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। मुमकिन है वे आपके किसी कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। हो सके तो उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। घर के किसी सदस्य की मदद से आपको धन कमाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसे में मन काफी प्रसन्न रहेगा और आपकी बड़ी चिंता भी दूर होगी। सप्ताह के मध्य में आप घर के सदस्यों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। इस दौरान आप काफी ऊर्जावान रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिले। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले आप स्वयं ही लेने का प्रयास करें। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। इस दौरान जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन कई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप धैर्यवान रहें। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि आप हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे छोटे कई फायदे हो सकते हैं। आप व्यापार विस्तार की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस अवधि में घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में पैसों को लेकर भी आप काफी तनाव में रहेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के सदस्य आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। दोस्तों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। इस अवधि में आप अपने किसी करीबी मित्र से खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बेहद खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी कोई अटकी हुई डील भी पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। यदि इस दौरान आपसे काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कोई भी गैरकानूनी काम ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदारी के साथ टकराव से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अगर आप विवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है, साथ ही आप अपनी दवाइयां भी समय पर लेते रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, May 26, 2024, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion