Latest Updates
-
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Weekly Lucky Unlucky Zodiacs: (26th May to 1st June): कर्क, तुला, कुंभ को इस हफ्ते मिलेगा भाग्य का पूरा सपोर्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs in Hindi: यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में ही उन्हें अपार सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित भी रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देंगे।

तुला: यह सप्ताह आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको अपने साथी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवधि में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। इस दौरान आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा।
कुंभ: नौकरीपेशा लोगों की तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्त और परिजनों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आपको अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
अनलकी राशियां
वृषभ: इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस दौरान आपके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलेगी। आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। लापरवाही के कारण आपकी सेहत बिगड़ने की संभावना है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
कन्या: कन्या राशि वालों को इस अवधि में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप सकारात्मक रहने का प्रयास करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी अच्छी सफलता आपको प्राप्त होगी। दूसरों के बहकावे में ना आएं क्योंकि अपना भला बुरा आप स्वयं समझते हैं। इस अवधि में आपको अनचाही यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बिठाकर चलें। अपने प्रिय की भावनाओं को अनदेखा ना करें। सेहत को लेकर इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे।
मीन: नौकरीपेशा जातकों को अपनी उर्जा बेवजह की चीजों पर नष्ट करने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपकी लापरवाही के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। खुले दिल से खर्च ना करें। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो आप लापरवाही ना करें और डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications