Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, धनु और कन्या राशि वाले इस हफ्ते रहेंगे भाग्यशाली, इन्हें होगी दिक्कत
इस नए हफ्ते में सभी राशियों के जीवन में कुछ ना कुछ बदलाव आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और किसके जीवन में उथल-पुथल मचेगी।
लकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी कई सारी समस्याओं का हल निकलने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, इस अवधि में आप कड़ा परिश्रम करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मामलों में आप समझदारी से कम लेंगे। आप अधिक बचत भी कर पाएंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। इस दौरान आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहेगा। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है, लेकिन आप अपने हर काम को सही समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा। रिश्तों में दूरियां कम हो सकती है। अपनों के साथ तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
धनु: आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और इस दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
अनलकी राशियां
वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यर्थ की चीजों में समय नष्ट ना करें। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। इस दौरान कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। खर्चो की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको इस अवधि में आर्थिक लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे, साथ ही आप व्यायाम का भी सहारा लें।
कुंभ: घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। इस दौरान रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनकी उचित देखभाल करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपैशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। कामकाज की धीमी गति आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। मानसिक रूप से ही से अवधि में आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
