Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Weekly Horoscope (26th Nov to 2nd Dec): सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह रहेगा बेहद शानदार
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है। मुमकिन है सप्ताह के मध्य में आप छोटी दूरी की यात्रा भी करें। आपकी यह यात्रा बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका तनाव भी कम होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आपको अपने प्रिय को समझने का दोबारा मौका मिलेगा। मुमकिन है आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। पढ़ाई में भी आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। बेहतर होगा आप खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें और स्वयं को आराम दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में खर्च कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। मुमकिन है सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति भी हो। अगर आप व्यापारी हैं और बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ेगा। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ भी सकता है। आपको अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में यह समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। इस अवधि में आपका प्रमोशन हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में अपने आर्थिक फैसले ना लेने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ यह समय बहुत यादगार गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:16
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि काम के सिलसिले में आप घर से दूर रहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अपनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद भी उठाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने किसी कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शनिवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही धमाकेदार होने वाली है। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। ऐसे में पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप बिना सोचे समझे ना करें। विशेष रूप से आप आर्थिक लेन देन से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इस दौरान आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि बड़े मुनाफे के चक्कर में आप इन अवसरों को हाथ से जाने ना दें। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अपने रिश्तों को अहमियत दें। अपनों को एहसास कराएं कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। धन संचय करने के लिए यह समय उचित है। यदि अतीत में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। आप इसी तरह सोच समझकर अपने निर्णय लेते रहें। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में सुधार देखने को मिलेगा। हो सकता है आपके पिता आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपे। बेहतर होगा आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। यदि आप से लापरवाही होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस दौरान महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफल हो सकते हैं, यह बात आपको समझनी होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। आप आलस्य को खुद पर हावी ना होने दें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी यह यात्रा आपके करियर को एक नई दिशा देगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं के बारे में ज्यादा इधर-उधर बातें करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आपको पुराने किसी लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से आपको रोजगार की तलाश है तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच की दूरियां कम होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में भी यह सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन:गुरुवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप कोई जोखिम भरा फैसला लेते हैं तो आपको पूरे आत्मविश्वास और निडरता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप व्यापारी हैं तो अपने फैसले लेते समय आप पूरा समय लें। हो सके तो आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह लें। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की भाग दौड़ और चिंता से बचें। समय पर भोजन करें और खुद को पर्याप्त आराम भी दें। वित्तीय मामलों में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में अचानक भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए आप एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें। ऐसे में आपसे कई गलतियां हो सकती है। इसके अलावा आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको लंबी यात्रा करने से बचना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:बुधवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाएगा, लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। आपके अच्छे प्रदर्शन की तारीफ भी होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस दौरान उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगर आप ऑनलाइन व्यापारी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस अवधि में आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचना होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरेगा। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











