Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
इस हफ्ते होने जा रहा है शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त आर्थिक लाभ
इस हफ्ते की शुरुआत शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग से होने वाली है। ऐसे में कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। आइए आपके साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए यह समय उचित है। अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बजट से ज्यादा दूर जाने की गलती ना करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें और मौज मस्ती पर भी थोड़ा ध्यान दें। रोजाना ध्यान करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंत में छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ दिन: रविवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपने परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। जो जातक बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर परिवार से जुड़ा कोई मसला हल होने की संभावना है। ऐसे में घर के माहौल में बड़ा सुधार आएगा। त्यौहार के खास मौके पर आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगे। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20): काम को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें। यदि लंबे समय से आपका कोई काम लंबित है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय उचित है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद नजर आ रही है। इस दौरान परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो उनके सहयोग से उसका समाधान हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन: शुक्रवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): इस अवधि में आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। सारी चिताओं को भूलकर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे। यदि किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ आप त्यौहार का भरपूर आनंद उठाएंगे। देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का सपना भी पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन: गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): अक्टूबर का यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। इसके अलावा आपको कुछ अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। पारिवारिक मसलों को हल करने में आपके घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। इस अवधि में घर के बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। सेहत को लेकर आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। खासतौर पर आप खाने-पीने का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ दिन: शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए थोड़े व्यस्त रहेंगे। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान की गई यात्रा सफल होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको खुले दिल से खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप अपने रिश्ते से जुड़ी बात घरवालों से करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ दिन: मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): इस हफ्ते आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए थोड़े चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। घर हो या कार्यक्षेत्र जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। थकान और तनाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत में अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय कुछ फीका रहेगा। हो सकता है मुलाकात करने के मौके आपको बहुत कम मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:18
शुभ दिन: सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): काम को लेकर इस दौरान चिंता बनी रहेगी। हालांकि ज्यादा चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आप धैर्यवान रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। आपको बचत पर अधिक ध्यान देना चाहिए नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप स्वयं को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:42
शुभ दिन: सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): हफ्ते की शुरुआत आपके लिए धीमी होगी लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपका कोई लंबित कार्य पूरा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि इस दौरान आपको उधार लेनदेन करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर की साज सजावट में आप बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन: शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधी आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटकने की संभावना है। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। बजट असंतुलित हो सकता है। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन: सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): घर के माहौल में सुधार आएगा। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से घर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आपसी सहमति से उसके सुलझाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर आप खुलकर धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आप मन लगाकर काम करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और इसका असर काम पर भी देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:26
शुभ दिन: शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन बावजूद इसके आप आगे बढ़ेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के करियर में नया मोड़ आएगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को किसी ने कार्य की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। अतीत में किए हुए निवेश से दुगना फायदा होने की संभावना है। रिश्तों के लिहाज से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहन के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी मौका मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:8
शुभ दिन: शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











