Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Horoscope (28th April to 4th May): मई की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी खास
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप विदेशी कंपनी से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इसके अलावा आपके कारोबार में वृद्धि भी हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। मुमकिन है आपकी तरक्की का सपना भी पूरा हो। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपके वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अपनों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों के मामले में आप बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेंगे। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। मुमकिन है आपको अच्छा नतीजा भी मिले।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:37
शुभ दिन:शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर लव बर्ड्स के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के मध्य में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय काफी राहत भरा रहेगा। वर्कलोड कम रहने की संभावना है। इसके अलावा यदि काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस जाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। हफ्ते की शुरुआत में आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। ऐसे में अपने कारोबार को एक नई दिशा देने की आपकी इच्छा पूर्ण होती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। पैसों के मामले में यह समय कुछ बेहतर रहेगा। अपनी सूझबूझ से आप अधिक बचत कर पाएंगे। अगर आपने बैंक से कर्ज लिया है तो उसकी किस्ते चुकाने में आप लापरवाही ना करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके बीच की नजदीकियां काफी बढ़ सकती हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। स्वास्थ का मामला ठीक रहेगा। आप समय पर भोजन करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी खूब तारीफ भी करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपको मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। लाभ कमाने का अच्छा मौका आपको मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपके साथ कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी कई चक्कर लगाने पड़ेंगे। सप्ताह के अंत में आपको अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा खर्चीली और थकान भरी रहने वाली है। बेहतर होगा आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन:मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आप अपने काम समय पर और स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। सहकर्मियों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी, साथ ही आपकी तरक्की का सपना भी अधूरा रह जाएगा। आपको दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी और आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों की खुशियों का आप पूरा ख्याल रखेंगे। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने बीच के सारे गिले शिकवे दूर करने की भरपूर कोशिश करेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। आपको सही आर्थिक योजना के अनुसार चलने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शनिवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस दौरान यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप उनकी सहायता जरुर करें। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। काफी समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। इस दौरान आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो नई तकनीकों का प्रयोग कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक अपने अच्छे प्रदर्शन और सकारात्मकता के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। मुमकिन है आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करें। सप्ताह के अंत में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपके जीवनसाथी को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही उनके लिए नुकसानदेह साबित होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। आपके प्रेम जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट की जगह संवाद का सहारा लेकर अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। भावनात्मक रूप से इस दौरान आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अगर आपने किसी को उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा सप्ताह के अंत में धन कमाने का कोई अच्छा मौका भी आपके हाथ लग सकता है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। इस दौरान की हुई आपकी मेहनत आपकी तरक्की तय कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामले में सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:42
शुभ दिन:गुरुवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
करियर-कारोबार के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई मुनाफे हो सकते हैं। आपको किसी विशेष और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान की हुई यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का भी मौका मिल सकता है। हालांकि आपको टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से भी बचें। इस अवधि में बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको गुस्से की जगह उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप आराम पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:32
शुभ दिन:रविवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आप अपने पूरे हफ्ते का बजट यदि पहले ही तैयार कर लेंगे तो बेहतर होगा। मुमकिन है इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिले। यदि घर में तनाव का माहौल है तो घर के वातावरण में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। खासतौर पर अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आपके अपनों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यह सप्ताह आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। इस बदलते मौसम में आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:26
शुभ दिन:मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको किसी बढ़िया कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी योजना पर काम भी शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में इस दौरान आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपको कर्ज और उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट आने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई कदम ना उठाएं। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और ध्यान का सहारा लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। इस अवधि में आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपको राहत मिल सकती है। हालांकि आप अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके पास अलग-अलग स्रोतों से धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहेगा। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। हालांकि आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यदि पैसों की कमी की वजह से आपके कुछ कार्य रुके हुए हैं तो उनके पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। आप एक दूसरे के साथ की अहमियत को भी समझ पाएंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह बढ़िया रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:25
शुभ दिन:गुरुवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











