Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs (28th Apr to 4th May): मेष, मिथुन और कन्या राशि को इस हफ्ते मिलेगा शुभ परिणाम
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई स्थिति का शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा और कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में इनके जीवन में कई बदलाव आएंगे। आइए जानते हैं इस नए हफ्ते में कौन सी राशियां रहेगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां

मेष: यह सप्ताह आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा। इस दौरान आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। इस अवधि में आपकी कोई मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेंगे। आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे, साथ ही आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।
मिथुन: इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। हालांकि आपको खान-पान में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
कन्या: आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलेगा। इस अवधि में आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपका वेतन बढ़ने की भी संभावना है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
अनलकी राशियां
तुला: दूसरों पर जल्द भरोसा कर लेने की आपकी आदत इस दौरान आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। खासतौर पर बात जब रिश्तों की आती है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आने से बचें। कामकाज को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। इस अवधि में आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
कुंभ: इस दौरान आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई भी कदम उठाने से बचें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता आपके मार्ग में कोई बाधा आए, लेकिन आप सकारात्मक रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आप व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करेंगे तो आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है।
मीन: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। यदि आप पूरे हफ्ते की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो आपको काफी राहत मिल सकती है। इस दौरान आपके लिए लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लगातार हो रही है खर्चों में वृद्धि के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
