Weekly Horoscope (28th Jan to 3rd Feb): तुला राशि करेगी इस हफ्ते आर्थिक तंगी का सामना, आपके लिए क्या है ख़ास

इस हफ्ते ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस सप्ताह किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसका होगा नई चुनौतियों से सामना।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए कई मामलों में शुभ रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं काम की, नौकरीपेशा जातकों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापारियों का दबदबा बना रहेगा और आप अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर आगे निकालने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि में आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। पैसों के लिहाज सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ खर्चीले रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय बेहतर रहेगा। आपको बचत करने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस अवधि में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो आप अपना पूरा ख्याल रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ दिन: बुधवार

Saptahik Rashifal 28th January to 3rd February, 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं या फिर विदेश में अपना कारोबार फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी इस हफ्ते यदि कोई डील पक्की करते हैं तो उचित लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:8
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी होगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को सप्ताह के मध्य में जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। आपके व्यापार विस्तार की योजना भी सफल होगी। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपका वेतन लंबे समय से अटका हुआ है तो इस हफ्ते आपकी इस समस्या के समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। बेवजह की बातों पर कहासुनी हो सकती है। इस दौरान आपके बीच आपसी तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। हालांकि बावजूद इसके आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस अवधि में आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनों के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। इस हफ्ते आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह मशवरा जरूर कर लेना चाहिए। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे, लेकिन आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह के अंत में काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियां कुछ कम होगी। रिश्तों में सुधार लाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने खान-पान का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा कर लेंगे। ऐसे में बॉस की ओर से आपको शाबाशी मिलेगी, साथ ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आप किसी पुराने पारिवारिक कर्ज को खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। धन की आवक बनी रहेगी लेकिन लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि आपकी चिंता बढ़ा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन हट सकता है। इस दौरान आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी करने वाले लोगों को एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की आवश्यकता है। यदि इस दौरान आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। आपकी साझेदारी खत्म भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। किसी कारणवश यदि आप अपने परिवार से दूर हैं तो इस दौरान आपको उनसे मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। यदि इस दौरान आप निवेश करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों की भी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आप अपनी किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और घर के सदस्य आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। खासतौर पर माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इस तरह के फैसले आपको किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेकर लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान ना तो आपका फायदा होगा और ना ही नुकसान। पैसों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आपको बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद पर ज्यादा काम का दबाव न डालें, आपकी सेहत भी जरूरी है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह सप्ताह आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप सेहत को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको काफी कठिनाई हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको धन कमाने का कोई मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे और खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:42
शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों को सप्ताह की शुरुआत में बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। यदि आप साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका वेतन बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप परिवार को पर्याप्त समय देंगे। कुछ घरेलू मुद्दों पर बड़ों के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अपनी मेहनत से आप एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में उच्च अधिकारियों की भी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। व्यापार विस्तार की योजना में यदि कोई बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने साथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके बीच की दूरियों को बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप छोटी सी भी समस्या को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन: शनिवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 28, 2024, 15:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion