Latest Updates
-
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह
Weekly Lucky and Unlucky: (28th Jan to 3rd Fe): मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को इस हफ्ते होगा अच्छा लाभ
यह सप्ताह सभी राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण ग्रह अपना घर बदलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां

मेष: कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आपकी मेहनत आपको नई पहचान दिला सकती है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफा की प्राप्ति होगी। आप अपने कारोबार में बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
सिंह: कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। रिश्तों में आ गई दूरियां कम होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग भी मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है।
वृश्चिक: नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
अनलकी राशियां
कर्क: आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कामकाज का बोझ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
तुला: नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता है। आपसे लगातार हो रही गलतियों के कारण आपकी तरक्की रुक सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आप पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपके बीच के तनाव का का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस दौरान सेहत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी, साथ ही आप काफी बेचैन रहेंगे।
मकर: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा आपको काम सी जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते की योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। इस अवधि में आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications