Latest Updates
-
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह
Weekly Horoscope (28th July to 3rd Aug): शुक्र देव की कृपा से इस हफ्ते इन राशियों के जीवन में आएगी समृद्धि
31 जुलाई, 2024 को धन के देवता शुक्र देव दूसरी बार अपना राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। आइए आपके साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रुके हुए काम पूरे होंगे और इस दौरान आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। ऐसे में पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। काम से जुड़ी की गई यात्राएं फलीभूत होगी। यदि आप नया वाहन, मकान प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपनों की खुशियों का आप पूरा ख्याल रखेंगे। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। व्यवस्थित दिनचर्या और सही खान पान से आपकी सेहत और बेहतर हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी शिक्षा में बाधा आ सकती है। आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहने की जरूरत है। आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है लापरवाही महंगी साबित होगी व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है दूसरों के बहकावे में ना आएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। व्यस्त दिनचर्या की वजह से आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिलेगा और सेहत में गिरवाट आ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत और पैसों के मामले में इस सप्ताह किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो समय पर भोजन करें और नियमित रूप से दवाइयां भी लेते रहें। इस दौरान कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट डगमगा सकता है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को धैर्यवान रहने की जरूरत है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। काम से जुड़े फैसला जल्दबाजी में ना लें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:30
शुभ दिन:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। निवेश आदि करने के लिए यह समय उचित है। दोस्तों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाएगी। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। काम से जुड़ी विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। इस दौरान कोई भी गैर कानूनी काम ना करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन: मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सुस्ती और आलस्य से बचें नहीं तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप सही तरीके से अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसों का इस्तेमाल करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा ना करें। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:28
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए शुभता लेकर आएगा। इस दौरान आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। काम से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। इस दौरान आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। घर में किसी अच्छे कार्य की योजना बन सकती है। परिजनों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। विशेष रूप से निवेश आदि से जुड़े फैसले आप सोच समझकर लें। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
करियर कारोबार की दिशा में किए हुए प्रयास फलीभूत होंगे। इस दौरान आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। खुले दिल से खर्च ना करें। इसके अलावा दूसरों के कहने पर भी अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आप लगाकर पढ़ाई करेंगे। सेहत की बात करें तो पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ दिन: गुरुवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। हालांकि जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो सकती है। आपको धैर्यवान रहना होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:14
शुभ दिन: रविवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में हफ्ते की शुरुआत काफी खर्चीली रहने वाली है। बेवजह के खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। इस समय आपको सही धन प्रबंधन की आवश्यकता होगी। कामकाज को लेकर तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। आप अपने प्रयत्न जारी रखें। व्यापारियों को कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। हालांकि इस दौरान आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:26
शुभ दिन: शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पिछले हफ्ते बनाई गई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। यदि व्यापार से जुड़े लोग इस दौरान यात्रा करते हैं तो उनकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है। आपको कुछ बड़े अधिकार मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आए के नए स्रोत बनेंगे। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। आपको उनकी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको शांति से बैठकर बातचीत करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए आप रोजाना ध्यान करें। इसके अलावा व्यर्थ की चिंता से दूर रहें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ दिन: सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। आपको साझेदारी में कारोबार करने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप किसी जरूरमंद की आर्थिक रूप से मदद भी करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। इस अवधि में आपको अपने बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। जो जातक विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:17
शुभ दिन:शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
समस्याओं से दूर भगाने की जगह उनका सामना करने की कोशिश करें। आपको काफी धैर्यवान और सकारात्मक रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। आप जल्द से जल्द अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। हो सकता है वर्कलोड बढ़ने की वजह से आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि कोई भी कागजी काम करते समय आप जल्दबाजी ना करें। बिना पढ़े किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचें। वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करनी होगी। अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। आप सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:गुरुवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications