Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Weekly Lucky Unlucky Zodiacs: (28th July to 3rd Aug): मेष, कन्या, तुला के लिए इस हफ्ते बन रहे हैं लाभ के योग
इस हफ्ते शुक्र देव दूसरी बार अपना घर बदलने वाले हैं। ऐसे में जहां उनकी कृपा से कुछ राशि वालों के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी, वहीं कुछ राशि वालों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी और किसे किस्मत का साथ नहीं मिलेगा।

लकी राशियां
मेष: यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में मनचाहा फल मिल सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आप काम से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अगर कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
कन्या: इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों के सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस दौरान आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। अपनों के साथ यह समय बहुत ही सुकून में गुजरेगा।
तुला: रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि पिता की सेहत ठीक नहीं है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। शिक्षा से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। पेशवर जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
अनलकी राशियां
वृषभ: इस हफ्ते आपका सामना कुछ बड़ी चुनौतियों से हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समझदारी से काम लें और धैर्यवान रहें। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले सोच समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। चिंता और थकान के कारण इस दौरान आपकी सेहत कमजोर रहेगी।
मिथुन: पैसों के मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना आपके लिए ठीक रहेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।
सिंह: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी लापरवाही के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
