Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs (28th May to 3rd June): इन 3 राशियों को इस हफ्ते में मिलेगा भाग्य का पूरा सपो
इस हफ्ते जहां कुछ राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं कुछ राशियों को नई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको इस हफ्ते की तीन लकी और तीन अनलकी राशियों के बारे में बताएंगे।
तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके जीवन में मचेगी उथल पुथल।
लकी राशियां
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही नौकरी या व्यापारी कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी बहुत ही प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के प्रति इस दौरान आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें होने की संभावना है।

सिंह:
इस सप्ताह आपको जीवन के हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेगा। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने सभी फैसले आप बहुत ही सोच समझकर लेंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको अपने सभी फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस हफ्ते आपको छोटे-छोटे कई फायदे होने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। यह सप्ताह आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहने वाला है। यदि आप किसी को प्रपोज करने वाले हैं तो आपको हरी झंडी मिल सकती है।
तुला:
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य में आप कोई पुराना उधार भी चुका पाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपकी मेहनत और लगन हर किसी को प्रभावित करेगी। सप्ताह के मध्य में पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। इस दौरान आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अनलकी राशियां
कन्या: कन्या राशि वालों को इस हफ्ते विवादित मुद्दों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार अभी ध्यान रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी होगा। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय लेने से बचें। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको बातचीत के द्वारा सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतिकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता न मिलने के कारण काफी निराशा हो सकती है।
वृश्चिक:
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ जोखिम भरे फैसले भी लेने पड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो काम के साथ आपको अपनी छवि का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर इस अवधि में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। छोटी-छोटी बातों को महत्व देने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति और एकता भंग हो सकती है। इस दौरान घर में वाद विवाद होने की संभावना है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें ल। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें।
मकर:
नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उच्च पद की प्राप्ति नहीं हो रही है या फिर आपका वेतन नहीं बढ़ रहा है तो इस दौरान आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको परिवार के साथ भी समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। यदि काम में व्यस्त रहने के कारण आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
