Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Weekly Horoscope (May 28 to June 3): इन राशियों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद शुभ
अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते में होने वाली सारी छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप आने वाले सात दिनों की योजनाएं भी पहले ही बना सकते हैं।
तो आइए देखते हैं यह नया सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसका नई चुनौतियों से होगा सामना।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
निजी जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण नज़र आ रही है। अपनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप मर्यादित रहें और अपने रिश्तों को अहमियत दें। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इस अवधि में बिना किसी बाधा के आपका काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। आप अपने हफ्ते का पूरा बजट पहले ही तैयार कर लें और बचत पर भी अधिक ध्यान दें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शुक्रवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगी। इस दौरान आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपका बर्ताव अपनों को भी परेशान कर सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या गहरी हो सकती है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो इस दौरान उसे चुकाने का दबाव काफी बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। इस दौरान आप समय पर अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को नए लोगों के साथ डील करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको नया निवेश करने का मौका मिलेगा। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती है। उच्च अधिकारियों की तरफ से सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव भी बढ़ेगा। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह समय कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही खास गुजरने वाला है। यह समय आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:मंगलवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। बड़ों और गुरुजनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारियों के प्रदर्शन से थोड़े नाखुश रहेंगे। उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ सुझाव मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप अहंकार का त्याग करें और अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। व्यापार से जुड़े लोग यदि बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान उनके हाथ निराशा लगे। सप्ताह के अंत में कोर्ट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:1
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। बॉस आप से काफी प्रभावित नज़र आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा इस अवधि में आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किले होंगी। हालांकि अच्छी आपसी समझ के कारण कोई समस्या नहीं होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:30
शुभ दिन:शनिवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। इस दौरान जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसे में शांत रहकर आप बात को संभालने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। छोटी सी भी समस्या होने पर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:17
शुभ दिन:मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी के रिश्ते में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप एक-दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। प्यार के मामले में यह सप्ताह औसत रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो यह समय उसके लिए अनुकूल है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप इसी तरह से परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में थोड़ा संभलकर रहना होगा। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको सोच समझकर अपना छोटा से छोटा फैसला लेने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए नहीं गए हैं तो इस दौरान आप उनके लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में उन्नति होगी। इस दौरान आप काफी आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आपकी उर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की आप खरीदारी भी करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। इस अवधि में आपके बीच की सारी दूरियां खत्म होंगी। आपका एक दूसरे को समझने का एक बार फिर मौका मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकात के कई अवसर प्राप्त होंगे। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। इस दौरान आपके रिश्ते में दूरियां भी आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वर्क लोड अधिक रहेगा। इसके अलावा बॉस का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में गिरावट भी आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आप जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:26
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के लिहाजसे यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या दूर होगी। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। भाई या बहन के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। क्रोध और अहंकार का त्याग करें आप अपने रिश्तो को संभालने का प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो ऐसे मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो इस दौरान आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आपको पेट या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ दिन:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











