Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (29th Oct to 4th Nov): इन 3 राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते आएगा भूचाल
इस हफ्ते कुछ राशियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और उन्हें कम प्रयास में ही बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के जीवन में ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण एक के बाद एक मुश्किलें खड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां
तुला राशि: पिछले हफ्ते की तुलना में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहने वाला है। इस अवधि में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपना हर काम पूरे जोश और उत्साह के साथ करेंगे। मुमकिन इस दौरान आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो और आपकी बड़ी चिंता दूर हो जाए। कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। रिश्तों के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

धनु राशि: आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान कुछ बड़े और अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़ा लाभ आपको हो सकता है। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने बड़ों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
मकर राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। घर में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में सुधार आएगा। इस दौरान घर में पूजा, पाठ, हवन आदि का भी आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां भी बाटेंगे।
अनलकी राशियां
मेष राशि: पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्य भी अधूरे रह जाएं। घरेलू कलह बढ़ सकता है मन में कई सारी चिंताएं रहेगी। ऐसे में आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएं। सप्ताह के अंत में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
मिथुन राशि: यह सप्ताह आपके लिए कुछ धीमा रहने वाला है। इस दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कमजोर स्वास्थ्य का बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आपको सुस्ती और आआलस महसूस हो सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। गैर जरूरी चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
कर्क राशि: अपने महत्वपूर्ण फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में बढ़ सकते हैं। इस दौरान कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फिर सकता है। इस दौरान आप काफी भावुक महसूस करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। इस अवधि में स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकता है। आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से काफी परेशान रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications