Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Weekly Horoscope (29th October to 4th November): बेहद धमाकेदार होगी इन राशि वालों के लिए नवंबर की शुरुआत
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे अगर आप जानना चाहते हैं पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं, कैसा रहेगा इस हफ्ते आपकी किस्मत का हाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी खर्चीली रहने वाली है। कई गैर जरूरी चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को लेकर झगड़े झंझट से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता आपके मार्ग में बाधा आए लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में आपको परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:4
शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
त्योहार के इस मौसम में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस दौरान खर्चों में अचानक वृद्धि होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आप आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहेगा। हो सकता आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का दबाव बढ़ाने की संभावना है। यदि आप अपने काम की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो इसका फायदा आपको जरूर होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए भी आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप घर की साथ सजावट में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस दौरान आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। हालांकि आपको यह समझने की जरूरत है कि आज बुरा है तो कल अच्छा हो सकता है। बुरा वक़्त हमेशा के लिए नहीं होती हैं। पैसों के मामले में आप समझदारी से काम लें। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा काम भी समय पर और ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय हर परिस्थिति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
करियर से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह ले सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आपको अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भावुक होकर आप अपना कोई भी निर्णय ना लें। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:33
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका हंसी मजाक भरा बर्ताव इस दौरान घर के माहौल में सुधार की वजह बनेगा। रिश्तों में आ गई दूरियां कुछ कम हो सकती है। बेहतर होगा आप इसी तरह सभी को साथ लेकर चलें। जीवनसाथी की ओर से इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका तनाव कुछ बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को रूपए पैसे के मामले में काफी सावधान रहने की जरूरत है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रमोशन के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:27
शुभ दिन:सोमवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपकी रणनीति और सारी योजनाएं आपको असफल होती दिखाई देगी। ऐसे में मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। विशेष रूप से यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। हो सकता है इस अवधि में आपको एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का अवसर ना मिले। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा जिसके कारण आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस कर पाएंगे। इस दौरान आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको किसी विदेशी कंपनी से बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। वहीं छोटे भी आपका सम्मान करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस दौरान आप एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आएंगे। लव बर्ड्स कि अगर बात की जाए तो आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आपक उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप बहुत ही समझदारी से खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर में वाद-विवाद होने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको चोट चपेट लगने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:17
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यह सप्ताह आपके जीवन में सुकून, खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। इस दौरान आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। घर के सदस्यों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ अपने मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। हालांकि अपने इस फैसले को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलेगी। मुमकिन हैं इस अवधि में आपको किसी पुराने कानूनी मामले से भी छुटकारा मिल जाए। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ भी होगा। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ाने की संभावना है। आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आप उनके लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अपने रिश्ते में आप दबाव महसूस कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शनिवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद लें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह के लिए औसत रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। इसके अलावा आप सही जगह पर निवेश करने का प्रयास करें। घर का माहौल इस दौरान बढ़िया रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों को भी काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। इस दौरान आपके बड़े बुजुर्ग आपसे काफी नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की सारी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको आपका कोई पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है। इस अवधि में आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पक्की हो सकती है और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











