Weekly Horoscope (29th Sep to 5th Oct): बुधादित्य राजयोग से इस हफ्ते इन राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद

Weekly Horoscope: अक्टूबर की शुरुआत बहुत ही शानदार होने वाली है। इस माह के पहले हफ्ते में बुधादित्य राजयोग बना रहेगा। दरअसल सूर्य और बुध का गोचर कन्या राशि में होने जा रहा है।

ऐसे में इन दोनों ग्रहों के गोचर से यह राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधादित्य राजयोग सुख, समृद्धि, बुद्धि और मान सम्मान दिलाने वाला राजयोग है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन राशि वालों के भाग्य खुलेंगे।

Saptahik Rashifal 29th September to 5th October 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। घर परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला आप बिना सोचे समझे ना लें। अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए यह समय अनुकूल है। आप कड़ी मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:8
शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यह सप्ताह आपके लिए काफी सुकून भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में भी पाएंगे। आप अपना हर फैसला सोच समझकर लेंगे जिनके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। त्योहार के इस मौसम में आप अपनों के साथ ढेर सारी तैयारियां करेंगे। इस अवधि में किसी धार्मिक स्थल पर जाने की भी योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर की सुख सुविधाओं की चीजों पर आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुसंगति से बचें और अपने समय का सदुपयोग करें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको लगातार काम करने से बचना होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:22
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने अनुभवों से हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। ऐसे में उनकी सलाह से काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। इस अवधि में आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन:रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इन परेशानियों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर से मुलाकात करने के मौके काफी कम मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह के लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:31
शुभ दिन:शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप पर जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करने होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश आदि करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता का भरोसा आप पर बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आप एक दूसरे के साथ मन की बात शेयर करेंगे और अपनी परेशानियों को मिलकर सुलझाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए यह समय उचित है। यदि किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए समय अच्छा है। घर का माहौल सुखद रहेगा। इस दौरान बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:39
शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपके व्यवसाय में बढ़त देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में ज्यादा जल्दबाजी न करें खासतौर पर व्यर्थ की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस दौरान सेहत कमजोर रहेगी। खानपान में लापरवाही ना करें और फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। इस दौरान आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके मार्ग में आ रही हैबाधा दूर होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप अपने व्यावसायिक फैसला पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभरने की संभावना है। पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक कोई बड़ा खर्च होने से बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ और लापरवाही के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:21
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस हफ्ते आपको काफी धैर्यवान रहना होगा। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण आपको काफी निराश हो सकती है। घर के सदस्यों रूखा व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पिता के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आपको अपने भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। खुद पर काम का ज्यादा प्रेशर ना डालें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापारियों की कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। अगर आप अपना व्यवसाय विदेश में फैलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाने में भी आप सफल रहेंगे। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:17
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि उनकी शिक्षा या विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आय का नया स्रोत बन सकता है। यदि आप अपनी कोई पुश्तैनी संपत्ति बेचना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस अवधि में आप कुछ नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम समय पर पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के सा अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:24
शुभ दिन: शनिवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, September 29, 2024, 0:55 [IST]
Desktop Bottom Promotion