Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: कर्क, कन्या और मकर राशि वालों पर इस हफ्ते टूटेगा मुसीबत का पहाड़
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs: अक्टूबर की शुरुआत सभी 12 राशि वालों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आएगी। हालांकि ग्रहों के अपना घर बदलने के कारण सभी राशि वालों के जीवन पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस नए हफ्ते में कौन सी राशि वाले रहेंगे लकी और कौन अनलकी।

लकी राशियां
मिथुन: आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। करियर कारोबार से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग बेरोजगार हैं उनकी मेहनत सफल होगी। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस अवधि में परिजनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी और आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी एक अलग पहचान बनेगी।
सिंह: पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आपके अंदर नेतृत्व के गुण विकसित होंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा और आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के भी सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है।
तुला: व्यापारियों के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको जूनियर्स और सीनियर्स दोनों का ही सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं। उनके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी।
अनलकी राशियां
कर्क: इस अवधि में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लें और किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। पैसों को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बेहतर होगा पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें। यदि आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
कन्या: व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे, साथ ही आपको चिड़चिड़ापन भी महसूस होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपको बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। रिश्तों के लिहाज से यह समय कुछ बेहतर रहेगा लेकिन आपको अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।
मकर: अपनों का सहयोग ना मिलने के कारण भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कर मिलाजुला रहेगा। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
