Latest Updates
-
Holika Dahan 2026 Totke: होली की अग्नि में डाल दें ये 5 चीजें, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य -
Holi 2026: भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली, जानें आखिर क्या है इसकी वजह -
Holi Wishes For Bhabhi: रंग बरसे भीगे चुनर वाली...अपनी प्यारी भाभी को इन संदेशों से दें होली की शुभकामनाएं -
Holi 2026: होली के सिंथेटिक रंगों से फेफड़ों को हो सकता है गंभीर नुकसान, बरतें ये सावधानियां -
Holika Dahan 2026 Wishes: जल जाए सारी बुराई, बढ़े प्यार और विश्वास; होलिका दहन पर भेजें ये शुभकामनाएं -
Happy Holi 2026 In Advance: रंगों की बौछार से पहले भेजें प्यार, इन फनी संदेशों से कहें 'एडवांस में हैप्पी होली -
Holi 2026: चेहरे से होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, त्वचा को नहीं होगा नुकसान -
Holi पर Chandra Grahan का साया! सिंह, वृश्चिक समेत इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; संकट दूर करेंग ये उपाय -
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा? जानें भारत में कब दिखाई देगा, सूतक काल और नियम -
Holi 2026 Playlist: 'बलम पिचकारी' से 'जोगी रा' तक; इन 11 सुपरहिट गानों के बिना फीका रहेगा होली का हुड़दंग
Weekly Horoscope ( 2nd to 8th June): सेहत और पैसों के मामले में इस हफ्ते ये 4 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली
आपका साप्ताहिक राशिफल आपको अपने आने वाले सात दिनों से संबंधित हर छोटी और बड़ी जानकारी दे सकता है। इसके माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य आदि के बारे में जान सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां एक ओर कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बेहद शानदार होगी। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और आपके काम को भी सराहा जाएगा। मुमकिन है बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत भी दे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। धन की आवक बनी रहेगी और आप बहुत ही सोच समझकर खर्च करेंगे। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आएगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इस दौरान आपको कोई पुराना कर्ज भी चुकाना पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप एक दूसरे के प्रेम में खोए रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे और अपने बीच की गलतफहमी को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने सभी काम आप समय पर पूरे करने की कोशिश करें। व्यापारियों को छोटे छोटे कई फायदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को इस अवधि में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शनिवार
मिथुन (मई 20 से जून 20): इस दौरान आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगी और रिश्तों में आ गई दूरियों को कम करने का आप संभव प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में सफलता भी मिले। सप्ताह के मध्य में आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। यह समय आपके लिए बेहद यादगार साबित होगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा और आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस अवधि में आप घरेलू जिम्मेदारियों को मिलकर पूरा करेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। ऐसे में बजट से ज्यादा दूर जाना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। इसके अलावा अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। इस दौरान आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। अगर आप नौकरी के साथ कोई छोटा मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापारियों को इस अवधि में काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आप अपने कंपीटीटर्स को पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। इस दौरान आप घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आप अपनों से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। मुमकिन है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यह समय आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे समय में से हो सकता है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:शनिवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): इस हफ्ते आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। खुद पर नकारात्मकता को हावी ना होने दें और अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको एक अनजाना डर सता सकता है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी बनते हुए कार्य में रुकावट आ सकती है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। इस दौरान उनकी सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा आपको अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो आपके खर्चे आसानी से पूरे होंगे और आप बचत भी कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आप अपनी जिम्मेदारियां के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा। हफ्ते की शुरुआत में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपकी मेहनत उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको आए का नया स्रोत भी प्राप्त होने की संभावना है। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप बातचीत के जरिए रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं होगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ दिन:गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। इस दौरान आपका प्रमोशन होने की संभावना है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को इस अवधि में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके कारोबार पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को भी मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप स्टॉक बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय उचित है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको कर्ज या उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर किसी करीबी को पैसे देने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा खासतौर पर माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। यदि आप किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों को अच्छे फायदे के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाएं सोच समझकर बनाने की सलाह दी जाती है। आपको कुछ अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। इस अवधि में आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा आदि पर काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय विवादास्पद रहेगा।
पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे और आपका अलगाव होने की भी संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी को फिर से समझने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:39
शुभ दिन:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के सहयोग से अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपने भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आपके हर फैसले में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा, साथ ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की संभावना है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस हफ्ते आपको राहत मिल सकती है। मुमकिन आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): यह सप्ताह आपके लिए कई स्तरों पर कुछ बेहतर साबित होगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। कामकाज को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेगी। इसके अलावा लंबित कार्यों का बोझ भी कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। आप बॉस के गुड बुक्स में भी आ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा लाभ कमाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती अन्यथा इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:बुधवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आप धैर्यवान रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। इस दौरान यदि बॉस आपको कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप मन लगाकर अपना काम करें। इसके अलावा आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ही ले जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहना होगा नहीं तो आपके साथ बड़ी ठगी हो सकती है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। यदि आपके साझेदार के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने किसी परिजन की बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर खानपान में गड़बड़ी करने से बचें नहीं तो आपकी कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने में कामयाब रहेंगे जिन्हें यह लगता है कि आप में कोई प्रतिभा नहीं है। इस दौरान उच्च अधिकारियों का भी समर्थन आपको प्राप्त होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ बड़ी कंपनियों से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अच्छी तरह से तैयारी करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप दूसरों के बहकावे में ना आएं और कोई भी जोखिम उठाने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको उनकी ओर आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी लेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो अच्छी सेहत के लिए आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा। इसके अलावा आप क्रोध और चिंता से भी दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:38
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











