Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (2nd to 8th June): कर्क, तुला और धनु राशि की किस्मत का चमकेगा सितारा
इस हफ्ते ग्रहों की दशा और दिशा बदलने के कारण सभी 12 राशियों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां
कर्क राशि: इस हफ्ते आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। आपको आए के कुछ नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान आपके बीच की सारी दूरियां खत्म हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। इस दौरान आपको अचानक बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।

तुला राशि: कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान आप किसी नई परियोजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे भी मिले। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आप सुख सुविधाओं की चीजों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। इस अवधि में आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।
धनु राशि: प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। आप अपने रिश्ते को महत्व देंगे और आपको अपने साथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है। यानी आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत में सुधार आएगा और आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहेंगे।
अनलकी राशियां
सिंह राशि: इस दौरान आपके जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो इस अवधि में अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो इस दौरान कोई समस्या नहीं होगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। व्यापारियों को गैर कानूनी काम ना करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपनी व्यावसायिक योजनाएं बहुत ही सोच समझकर बनाएं। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आपकी सेहत और कमजोर हो सकती है।
कुंभ राशि: दफ्तर में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। ऐसे में काम के साथ वे आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। व्यापारियों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के सदस्यों के बीच झगड़े हो सकते हैं। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने से बचने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
