Weekly Horoscope (April 30 to May 6): प्यार और रोमांस से भरा रहेगा इन राशियों के लिए ये नया सप्ताह

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले पूरे सात दिनों से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।

साथ ही आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो चलिए देखते हैं आने वाला यह नया सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कितना शुभ रहेगा और कितना अशुभ।

Saptahik Rashifal 30th April To May Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के बदलाव की इच्छा पूरी होगी। आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इस हफ्ते आप किसी रुकी हुई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इस अवधि में मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो इस अवधि में आपके बीच की कड़वाहट कम होगी और आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आए का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सेहत को लेकर आप बेवजह की चिंता न करें। समय पर भोजन करने के साथ आप आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इससे मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो इस अवधि में उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह धीमा रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पैसों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मुमकिन है आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ठीक से ध्यान न दे पाएं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील पक्की करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत इस दौरान एक दूसरे से आपको दूर कर सकती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:26
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। कारोबार को विस्तार देने की योजना आगे बढ़ सकती है। इस अवधि में आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। हफ्ते के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस हफ्ते घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस अवधि में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अच्छी तरह से पेश आएं। हो सकता है इस दौरान आपके घर का वातावरण कुछ ठीक न रहे। नौकरी हो या व्यापार आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। दफ्तर में बॉस आपकी खूब तारीफ करेंगे। इसके अलावा वह आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भी सौंप सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस हफ्ते आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों को इस अवधि में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी कागजी काम आप जल्दबाजी में न करें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय भी आप अधिक सावधानी बरतें। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों को लेकर इस अवधि में आप स्वयं को काफी उलझा हुआ पाएंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति होगी और आपको का आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: शनिवार

Saptahik Rashifal 30th April To May Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। इस दौरान आप कड़ी मेहनत करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खनके आसानी से पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। घूमने फिरने के लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपका मानसिक तनाव कम होगा और शारीरिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन:बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने की आपकी आदत के कारण इस अवधि में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें अन्यथा आगे बढ़ने का आपका सपना अधूरा ही रह जाएगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको बहुत ही सूझ बूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विषम परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। सेहतमंद रहने के लिए आप खानपान पर ध्यान दें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में हफ्ते की शुरुआत बहुत ही खर्चीली रहने वाली है। संतान की शिक्षा पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आप घर की सजावट में भी बदलाव करने के लिए खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेवजह की बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कामकाज का दबाव बढ़ने के कारण आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। हालांकि काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी उन्नति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। इसके अलावा आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस हफ्ते आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। हालांकि खर्चों की लिस्ट में वृद्धि हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आप अपने रुके हुए कुछ कार्य भी पूरे कर पाएंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:36
शुभ दिन:मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो इस हफ्ते आपको रोजगार मिल सकता है। व्यापारियों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। सप्ताह के मध्य में पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन: रविवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 30, 2023, 18:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion