Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Weekly Horoscope (30th June to 6th July): मेष, तुला, धनु सहित इन 2 राशियों का बढ़ेगा इस हफ्ते बैंक बैलेंस
यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही विशेष रहेगा। 29 जून शनिवार को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वह 19 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर इसका बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए आपके साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें नहीं तो आपके जीवन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग किराए के मकान में रह रहे हैं और अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। वर्कलोड बढ़ने के कारण आप थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे, साथ ही आपकी थकान भी बढ़ेगी। आपको खुद पर भी ध्यान देना होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। इस दौरान कुछ लोग आपके बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आपके बीच टकराव हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय उत्तम रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
हफ्ते की शुरुआत कुछ धीमी होगी। इस दौरान आप कई सारी चीजों में उलझे रहेंगे और उन्हें व्यवस्थित करने में आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन समय के साथ चीजें अपने आप व्यवस्थित हो जाएगी और आपके काम भी बनने लगेंगे। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप अपने वर्तमान व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सकारात्मक लोगों के साथ समय व्यतीत करें। इससे आपके जीवन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:6
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यावसायिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। विशेष रूप से अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। आपके बीच की खटास का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह सात दिन बहुत ही खास गुजरने वाले हैं। आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताकर आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो इस दौरान आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:25
शुभ दिन:रविवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत है तो प्रत्येक कार्य में अपनी निगरानी रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा अन्यथा लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी और आत्मविश्वास के बल पर सारी मुश्किलों को पार करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने पार्टनर का भी पूरा समर्थन मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी बात पर आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें। आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ दिन:गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण इस दौरान आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय ना लें। यदि आप किसी भी तरह का परिवर्तन लाने की योजना बना रहे हैं तो उस पर आप को पुनः विचार करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। करियर संबंधित किसी परेशानी को दूर करने में आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। दिखावे में ना रहें और जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में आप अपना पूरा सहयोग देंगे। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन: मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप नए कार्य की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आप आलस्य का त्याग कर कड़ी मेहनत करें। इस दौरान आप अपना कोई भी काम टालने से बचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से खर्च करने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और किसी कारणवश आपका वेतन अटका है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से दूर रहें। अच्छी सेहत के लिए आपको सही खान पान के साथ आपको कसरत पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ दिन: शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ इधर उधर घूमने फिरने में अपना समय बर्बाद करने की जगह आप अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। अपने जरूरी दस्तावेजों को आप संभालकर रखें अन्यथा किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग सकते हैं और आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। हो सकता है परिवार पर ज्यादा ध्यान देने का मौका आपको ना मिले। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। इस दौरान स्वास्थ संबंधित समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आपके बड़े आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे और उन्हें आप पर काफी गर्व महसूस होगा। अपनी रुचि संबंधित कार्यों को करने का भी मौका मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव भी कम होगा। व्यापारी यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। इस अवधि में काम से जुड़ी विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। इस अवधि में आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ दिन: शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान आपके संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सेहत को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:42
शुभ दिन: मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा, लेकिन बावजूद इसके आप अपने रिश्तों पर पूरा ध्यान देंगे। परिजनों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में कोई रुकावट आ सकती है। शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप सही दिशा में प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपको सही आर्थिक योजना के अनुसार आगे बढ़ने की जरूरत है नहीं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन: सोमवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
काम का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी चिड़चिड़ा बना सकता है। अपना व्यवहार सहज बनाकर रखें अन्यथा आसपास के लोगों के साथ बेवजह के झगड़ा हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापारी यदि कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम अटक सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वे आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। तनाव और अवसाद को खुद पर हावी ना होने दें। सकारात्मक रहें और अच्छा सोचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ दिन: रविवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











