Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (30th June to 6th July): मेष, तुला और मकर राशि का इस हफ्ते चमकेगा भाग्य
जुलाई के इस पहले हफ्ते में कौन सी राशि वाले रहेंगे लकी और कौन अनलकी, आइए जानते हैं यहां।
लकी राशियां
मेष: आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताकर आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

तुला: जीवन में चल रही परेशानियों से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय लेंगे और अपनों का भी समर्थन आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। सेहत के प्रति आप अधिक सजग रहेंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा।
मकर: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और आपको अपने सही फसलों का अच्छा नतीजा भी इस दौरान मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में आ रही रुकावट भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन पर आप अधिक ध्यान देंगे और अपने रिश्ते में सुधार लाने के प्रयासों में आपको सफलता भी मिलेगी।
अनलकी राशियां
सिंह: आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही भारी नुकसान करा सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें। अपने रिश्तों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा दूरियां और बढ़ सकती है। विशेष रूप से अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
वृश्चिक: काम का स्ट्रेस और निजी जीवन में चल रहे तनाव के कारण इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। ऐसी में आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका नहीं मिलेगा और इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो भविष्य में आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।
कुंभ: यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया तो आपका पैसा अटक सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। इस दौरान आपको कोई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें, आपको अपनी परेशानियों का हल जरूर मिलेगा। सेहत में गिरावट आने के कारण आपकी कई योजनाओं में बाधा आएगी। आप अपने स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
