Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Horoscope (31st Mar to 6th Apr): शानदार रहेगा इन राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह
इन हफ्ते किन राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, आइए जानते हैं आपके साप्ताहिक राशिफल से।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
ये सप्ताह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें अन्यथा आपको कोर्ट कचहरी का भी चक्कर लगाना पड़ सकता है। दफ्तर में लंबित कार्यों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से इस दौरान नाखुश रहेंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाएं समझदारी से बनाने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपने हफ्ते भर का बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो अब बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ दिन:गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। इस अवधि में आप पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके किसी महत्वपूर्ण फैसले में उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को अधिक समय दें और अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:मंगलवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपने साथी को आप ज्यादा समय देंगे और उनके मन की बात जानने का भी मौका आपको मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को घर वालों की मंजूरी भी मिल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने की संभावना है। किसी बाहरी व्यक्ति के दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने प्रिय पर बेवजह शक करने से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही दूसरों को अपने निजी मामलों में ज्यादा बोलने ना दें। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा सप्ताह के मध्य में बच्चों की शिक्षा आदि पर भी आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:39
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हफ्ते के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी रुचियों पर ध्यान दे पाएंगे। आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। यदि आपके भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा टेंशन लेने से बचें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ कमाने के लिए आप जल्दबाजी में कोई भी गलत कदम ना उठाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:रविवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि आप किसी नए वाहन, मकान, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और अपने फैसले भी आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास इस दौरान सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपने किसी करीबी की मदद मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से छुटकारा मिलेगा। इस अवधि में आपका कोई रुका हुआ कागजी काम भी पूरा हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको चिंता छोड़कर अपने प्रिय की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:बुधवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप बेरोजगार हैं तो इस दौरान आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और काम से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी समय बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस दौरान आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप आय का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप अपने दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शुक्रवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। खासतौर पर परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम मिलेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों और बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा घरेलू खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का संकेत मिल रहा है। आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों को आप अधिक समय देने की कोशिश करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खान-पान में कुछ बदलाव करें और आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:38
शुभ दिन:बुधवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
लव लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ आप वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। झगड़े झंझट की जगह यदि आप शांति से बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपको कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छोटे व्यापारियों को इस दौरान सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। पैसों को लेकर घर में झगड़े हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप घर के बड़े हैं तो अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। सप्ताह के अंत में अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कमजोर रहेगा। आप छोटी-छोटी परेशानियों से घिरे रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी है तो इस दौरान उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी के लिए अधिक समय निकालेंगे। हो सकता है इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे और अपने रिश्ते को लेकर पूरे ईमानदार भी रहेंगे। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। आपको आर्थिक फैसला लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान लंबी यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको छोटी सी भी लापरवाही से बचना होगा।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़ी की गई यात्रा काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आपको कुछ नए और बड़े अधिकार मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके साथ कोई नया साझेदार और भी जुड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी और आप शौक मौज पर भी पैसे खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपकी दी हुई हर जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और समझदारी से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान भी मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना पूरा होगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपके सेल्स का ग्राफ काफी ऊपर जा सकता है। यह सब आपके सही फैसले और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। मामला सुलझ सकता है और फैसला आपके पक्ष में आने का संकेत मिल रहा है। सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें और व्यर्थ की बातों से दूर रहें। पैसों के मामले में यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू पाने की कोशिश करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियों के कारण उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज रहेंगे। हो सकता आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। अपने वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। आप अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितनी खास हैं। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। विशेष रूप से अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप सजग रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











