Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, सिंह और मकर राशि का इस हफ्ते होगा तरक्की का सपना पूरा
Lucky Unlucky Zodiac Signs of the Week: यह नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशियों के जीवन में भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों नक्षत्रों की बदली हुई चाल और स्थिति किन राशियों का कराएगी बड़ा फायदा और किसका होगा चुनौतियों से सामना।
लकी राशियां
वृषभ: जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपका कोई रुका हुआ काम एक बार फिर आगे बढ़ेगा। आप कुछ नहीं रणनीतियां भी बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। सारी चिताओं को भूलकर आप खुद पर ध्यान देंगे।

सिंह: आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, ऐसे में मन बेहद पसंद रहेगा और आप काफी उत्साहित भी रहेंगे। इस दौरान आपके सभी काम में सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सप्ताह के अंत में आपको अचानक आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। हालांकि इस दौरान जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर: कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अतीत में किए हुए निवेश से अच्छा लाभ होने संकेत मिल रहा है। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा और आप आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। सप्ताह के अंत में आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
अनलकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। इस दौरान आपको कई परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को काम पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान उधार लेन देन करने से बचें। अपनी व्यावसायिक योजनाएं भी आप समझदारी से बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक: रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से बचें। इस अवधि में वर्कलोड कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। मुमकिन है लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भी गिरावट आए। व्यापारी कोई भी गैर कानूनी काम ना करें नहीं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं।
मीन: भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। इस अवधि में यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपकी पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
