Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Weekly Horoscope (4th to 10th August): इस हफ्ते करियर कारोबार में उन्नति के साथ इन राशियों को होगा धन लाभ
Weekly Horoscope: इस हफ्ते ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस समय वे सिंह राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं। 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बुध देव वक्री चाल चलेंगे और 28 अगस्त तक उल्टी चाल चलते रहेंगे। ऐसे में इस हफ्ते सभी 12 राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव अवश्य ही आएगा। आइए आपके साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। यदि आप नया घर, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़े प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। इस दौरान लाभ कमाने के कई मौके आपको मिल सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन:रविवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं रियल एस्टेट का काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपकी आर्थिक स्थिति कुछ डगमगा सकती है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही इस्तेमाल करें। काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। नौकरी हो या व्यापार अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। मार्केट में फंसा हुआ आपका पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। भविष्य में आप उधार सोच समझकर दें। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपका यह ऑफिशियल टूर आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। घर के नवीनीकरण में आप काफी पैसा भी खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है और जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा, लेकिन आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पूंजी निवेश से लाभ हो सकता है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का भी सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपनी योग्यता और कार्यक्षमता से अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। इस दौरान उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको अपने बड़ों का पूरा समर्थन मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। धैर्यवान रहें, आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा। व्यापारियों को इस अवधि में संभलकर रहने की जरूरत है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की कोशिश करें नहीं तो आपके विरोधी गलत फायदा उठा सकते हैं। घर के माहौल में सुधार आएगा। रिश्तों में चल रही है गलतफहमी दूर होगी। आपके पिता घर परिवार से जुड़े कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। दिखावे में ना रहें। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:44
शुभ दिन:सोमवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। आपको आमदनी का नया जरिया मिलेगा। आप घर की रखरखाव की चीजों पर काफी पैसा खर्च करेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही है बाधा दूर होगी। इस दौरान उन्हें कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। सेहत को लेकर सजग रहें। खान पान की आदतों में बदलाव करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पेशेवर जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारी यदि अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं तो हो सकता है कुछ बाधाएं आए। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में रिश्तों में दूरियां आ सकती है। धन की आवक बनी रहेगी लेकिन आपको समझदारी से खर्च करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो कोई नई डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का संकेत मिल रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश आदि करने की भी योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या दूर होगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और रोमांस बना रहेगा लेकिन आपको मर्यादा का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और इसका असर आपका काम पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो पैसा वापस मिलने में और विलंब हो सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर रहेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि सहकर्मियों पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। वे आपके खिलाफ उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आप जमकर मौज मस्ती करेंगे और काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:37
शुभ दिन:गुरुवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। विशेष रूप से पेशेवर जीवन में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान धन हानि होने की संभावना है। निवेश संबंधी फैसला जल्दबाजी में ना लें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से भी बचें। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ेगा। कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। धैर्यवान रहें और उचित समय आने का इंतजार करें। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी। उनके स्वास्थ्य पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। पड़ोसी है किसी रिश्तेदार के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:29
शुभ दिन:शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन बावजूद इसके आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ उलझने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपके काम के साथ छवि पर भी पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में आप को अपने दोस्तों और परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी और आप ज्यादा बचत भी कर पाएंगे। हालांकि जोखिम भरे आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से आपको बचने की आवश्यकता है। लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। इस अवधि में आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मौसमी बीमारियों से सावधान रहना होगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले ना लें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपका प्रेम संबंध और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें और खानपान पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:रविवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











