Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: बुध देव की उल्टी चाल इस हफ्ते पलट देगी इन 3 राशियों की किस्मत
सभी ग्रह समय समय पर अपना घर बदलते रहते हैं। ऐसे में इस परिवर्तन का शुभ अशुभ प्रभाव हर राशि वालों पर पड़ता है। इस हफ्ते बुध देव वक्री चाल चलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां

कर्क: भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ आप अच्छा समय भी व्यतीत करेंगे। किसी करीबी की ओर से आपको काम से जुड़ी कोई सलाह मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। बिजनेस में अच्छा लाभ होगा और आपके काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
सिंह: इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही विशेष रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वर्कप्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
वृश्चिक: व्यापारियों के लिए यह सात दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाले हैं। यदि इस दौरान आप कोई निवेश करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आपको विदेश जाने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होगी और एक बार फिर आपके बीच प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा।
अनलकी राशियां
तुला: कार्यभार अधिक रहने के कारण आप परिवार के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। पेशेवर जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिलेगी। आप जल्दबाजी ना करें और उचित समय आने की प्रतीक्षा करें। कमजोर इम्यूनिटी के कारण सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
मकर: बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन हानि होने की भी संभावना है। इस अवधि में पैसों से जुड़ा कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से भी काफी दबाव रहने की संभावना है। जीवनसाथी का कमजोर स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च होगा।
कुंभ: नौकरीपेशा लोगों को काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ उलझने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। मौसम में बदलाव के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
