Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, मिथुन और मकर राशि का चमकेगा भाग्य, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगा बवाल
यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसका नई चुनौतियों से सामना होगा।
लकी राशियां
वृषभ: कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारी यदि समझदारी से अपने फैसले लेते हैं तो उनके कारोबार को नई दिशा मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। अपनों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे।

मिथुन: भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में आप एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जल्दी ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आप काम सी जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान अच्छा रहेगा।
मकर: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। इस अवधि में आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का भी मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
अनलकी राशियां
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों से आपका फिर निराश हो सकते हैं। ऐसे में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है।
सिंह: इस अवधि में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल अपनों को आपसे दूर कर सकते हैं। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण इस दौरान आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान पैसों से जुड़ा छोटा से छोटा लेन देन भी आप पूरी सावधानी से करें।
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी दबाव झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आपको अपने प्रिय के लिए पर्याप्त समय निकालने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। सेहत के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications