Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों की इस हफ्ते चमकेगी किस्मत
जून का पहला सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए बहुत ही लकी रहने वाला है, वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ है, ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन राशियों के हाथ लगेगी निराशा।

ये राशियां रहेंगी लकी
सिंह: सिंह राशि वालों के जीवन में यह सप्ताह शुभता लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के प्रमोशन का इंतजार खत्म होगा। आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस हफ्ते आपकी रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आएगा। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो परिजनों की ओर से आपके रिश्ते को हरी झंडी मिल सकती है।
वृश्चिक:
इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करेंगे। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो इस अवधि में आपको जूनियर्स का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोग यदि लंबे समय से काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज में बढ़त होगी, साथ ही आपको आर्थिक फायदा भी होगा। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों को इस हफ्ते कोई खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा।
धनु:
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। इस अवधि में बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवधि में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यह समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही खास रहने वाला है।
इस हफ्ते की 3 अनलकी राशियां
मेष:
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। हालांकि आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर आप अपनी समस्याओं का समाधान करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो इस हफ्ते आपके बीच गलतफहमियां हो सकती है। ऐसे में आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ेगी। इस हफ्ते घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। वाद विवाद होने की संभावना है। पिता के साथ भी आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन:
आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी ऊर्जा का भी सही इस्तेमाल करें। इस दौरान आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के प्रदर्शन में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी और खर्चीली रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको अपने विरोधी और गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा।
कुंभ:
आपको अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। दूसरों के कहने पर आप किसी भी योजना में अपना पैसा लगाने से बचें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। उग्र होने से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा और आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications