Weekly Horoscope (4th to 10th June): वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद शुभ, इन राशियों की खुलेगी

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले पूरे सात दिनों से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।

साथ ही आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो चलिए देखते हैं यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा।

Saptahik Rashifal 4th June to 10th June Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। विशेष रूप से घर परिवार से जुड़े किसी भी मामले में हड़बड़ाहट ना दिखाएं। भावनाओं में बहकर आप कोई भी कदम उठाने से बचें। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखने के लिए इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल कर सकते हैं। इस दौरान आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती हैं। आप छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। किसी कागजी काम के अटकने की वजह से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपके हाथ से कोई डील निकल सकती है। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। इस दौरान आपके घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको हो सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। ऐशो आराम की चीजों पर काफी पैसा खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस अवधि में रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से भी आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस हफ्ते थोड़ा संभलकर रहना होगा। पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस अवधि में आपको परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में संतान को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। मुमकिन है उनके स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ी चिंता आपको सताए। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कार्यस्थल पर कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। हो सकता है वे आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करें। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अपने रुके हुए धन को वापस निकालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप भविष्य में पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन जल्दबाजी में ना करें। यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर करियर से जुड़ी कोई परेशानी है तो इस दौरान आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है आपके करियर को एक नई दिशा मिले। यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा धन कमा पाएंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो इस दौरान उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर एक दूसरे से बहसबाजी करने से बचें। सेहत के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:17
शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर व्यापारी हैं और इस अवधि में आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो अपनी इस यात्रा के दौरान आपको अपने सामान और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इस दौरान उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाले हैं। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आप बातचीत के द्वारा सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:30
शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। इसके अलावा आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। मुमकिन है आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो। नौकरी करने वाले लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। बच्चों के लिए आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो सप्ताह के मध्य में आपको अच्छे अफसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ दिन: बुधवार

Saptahik Rashifal 4th June to 10th June Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं या फिर किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस अवधि में आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता का अंत होगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के अंत में अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस दौरान आप काफी चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो इस दौरान फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको बड़ी राहत मिलेगी और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान उच्च अधिकारियों का सहयोग ना मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। उनका कड़क रवैया आपकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है। व्यापारियों को इस दौरान निवेश का मौका मिल सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे आप ऐसे फैसले लेने से बचें। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके हर महत्वपूर्ण फैसले में आपके प्रिय आप का समर्थन करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भी भुगतान करना पड़ेगा। इस अवधि में दैनिक खर्चे पूरे करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जाने की संभावना है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी, लेकिन इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी बॉस को गुस्सा आ सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप बिना सोचे समझे खर्च ना करें। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में अचानक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आप अच्छी सेहत का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:28
शुभ दिन: सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 4, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion