Weekly Horoscope (4th to 10th Feb): मिथुन राशि की होगी इस हफ्ते बड़ी तरक्की, ये 4 राशियां भी रहेंगी भाग्यशाली

यह नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, आइए जानते हैं आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वाले लोगों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। इस अवधि में सोचे विचारे सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने के कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की भी प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal 4th to 10th February, 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है। आपके अच्छे काम को भी सराहना मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आपको कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय उचित है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करने का सपना देख रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापारियों को निवेश का मौका मिल सकता है। इसके अलावा व्यापार विस्तार की आपकी योजना भी सफल होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ भी हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आप उनका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता है तो इस अवधि में आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको दूर कहीं से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अपना कोई भी काम आप दूसरों के भरोसे ना छोड़ें तो बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण आपको काफी निराश हो सकती है। हालांकि आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आप परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। आपको अपनों के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। हो सकता आपको अपनी किसी परेशानी का हल मिल जाए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप बहुत ही समझदारी से काम लेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ाने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। अपनों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं, साथ ही इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की भी जरूरत होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इस दौरान आपको पैसों से जुड़ा लेन देन ना करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में व्यर्थ की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचना होगा। अपने काम आप सही समय पर पूरे करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ दिन:गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। इसके अलावा यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का भी दबाव आप पर बढ़ेगा। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें और बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का वे हर संभव प्रयास भी करेंगे। ऐसे में आपको भी अपनी ओर से कोशिश करनी चाहिए। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आपको सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ दिन:मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। यदि आप इन मौका को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो सकता है। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह नरम गरम रहेगा। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में एक नया और सुंदर मोड आ सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। मां लक्ष्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगी और कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप कोई कर्ज या उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ धीमा रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपका नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:32
शुभ दिन:रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। किसी कारणवश मन परेशान रहेगा और आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। सप्ताह के मध्य में परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। इससे आप समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में अपनी कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इस दौरान आपकी योजना आगे बढ़ेगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियां कुछ कम होगी। इस दौरान आपको माता-पिता का समर्थन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र में बदलाव का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस दौरान अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध और भी बेहतर होंगे। इस अवधि में जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देंगे और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने का संकेत मिल रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। परिजनों के साथ आप बाहर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको खान-पान में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:8
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस दौरान आप अपनी किसी रुकी हुई परियोजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आए का नया स्रोत बन सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। ऐसे में आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से और जल्दबाजी में आप कोई भी काम ना करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह के लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, February 4, 2024, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion