Weekly Horoscope ( 5th to 11th May): इस हफ्ते इन राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा सकारात्मक बदलाव

इस हफ्ते आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे, क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप अपने आने वाले सात दिनों की सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। ऐसे में आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान भी रहेंगे। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपनी फीलिंग्स जाहिर करने के लिए यह समय उचित है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो इस हफ्ते आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। मुमकिन है आप कोई छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहें। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। बेहतर होगा अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:44
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal 5th May to 11th May 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। मुमकिन है उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाए। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। ऐसे में आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। आपको एक दूसरे को फिर से जानने का मौका मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा लाभ आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। मुमकिन है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला लें। वहीं अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखें। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। हालांकि आप पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपका ज्यादातर ध्यान आपके काम पर होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो मुमकिन है आप नई नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए भी जाएं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच चल रही समस्याएं कम होती नजर आ रही है। इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। आप काफी बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा परेशान ना हों अन्यथा इसका बुरा असर आपके प्रदर्शन के साथ आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आप शांत दिमाग से अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को हफ्ते की शुरुआत में थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। इस अवधि में अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय आप अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर लेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रिय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में अचानक कोई बड़ा खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपनी लव लाइफ में आपको बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। आपको उनकी ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप घाटे का सामना कर रहे हैं तो इस अवधि में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आपको लाभ कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। मोबाइल और टीवी से आप दूरी बनाकर रखें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसे बेकार में नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ दिन:सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आप कोई बड़ा निवेश आदि भी कर सकते हैं। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस अवधि में आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही है सारी बाधाएं दूर होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है। इस दौरान आपकी मानसिक चिंताएं भी दूर होगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के व्यापारियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट में आपका पैसा भी फंस सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। इस समय की गई मेहनत आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। बड़े भाई के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक्स, होटल या रेस्टोरेंट, खिलौने, स्टेशनरी आदि से संबंधित कार्य करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। मुमकिन है आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी करें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:32
शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको हफ्ते की शुरुआत से ही धन का प्रबंध करना होगा। यदि आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो मुमकिन है किसी कारणवश आपका यह काम टल जाए। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। आपको अपने रिश्तों को अहमियत देना होगा। इस अवधि में जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे। इस दौरान अपने रिश्ते को लेकर आप कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने की आवश्यकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। दफ्तर में यदि आप पर वर्कलोड अधिक रहता है तो आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में आपको ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा, साथ ही आपको पीठ पीछे उनकी बुराइयां करने से भी बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य संपन्न होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में काम से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का हल आपको मिल सकता है। इस अवधि में आप अपने महत्वपूर्ण फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि सहकर्मियों पर आपको ज्यादा भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। अपने काम से जुड़ी बातों को गुप्त रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान वे आपसे जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा शादीशुदा जिंदगी में आपके प्रिय के दिलचस्पी कम हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी यदि छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे बढ़ने ना दें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, May 5, 2024, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion